Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंखों का मेकअप करते हुए आती है परेशानी? तो पढ़िए ये 3 टिप्स

हमें फॉलो करें आंखों का मेकअप करते हुए आती है परेशानी? तो पढ़िए ये 3 टिप्स
कजरारी बड़ी-बड़ी आंखें बहुत ही सुंदर दिखती हैं। आप जब अपनी आंखों का मेकअप करती हैं तो इसका उद्देश्‍य यही होता है कि आप अपनी आंखों को मनचाहा शेप दे पाएं और उन्हें खूबसूरत दिखा सकें। लेकिन क्या आप भी अपनी आंखों के शेप से संतुष्ट नहीं हो पातीं और आंखों का मेकअप करते हुए आपको परेशानी आती है? यदि ऐसा है तो आंखों के मेकअप के यह टिप्स आपके लिए हैं- 
 
1. कजरारे नैनों के बगैर मेकअप पूरा नहीं होता। इसके लिए आप अगर जैल लाईनर का उपयोग करना चाहती हैं, तो अपनी काजल पेंसिल को जेल आईलाईनर के रूप में भी प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए काजल पेंसिल को लाइटर के सामने कुछ सेकंड तक रखकर ठंडा करें। इसके बाद उसे लाईनर की तरह प्रयोग करें। बिल्कुल जेल आईलाईनर की तरह दिखाई देगा।
webdunia

 
2. अगर मेकअप करने के बाद भी आपकी आंखें सूजी हुई नजर आ रही हैं, तो इसके लिए कंसीलर का आंखों के आसपास सही तरीके से प्रयोग करें। कंसीलर को आंखों के नीचे त्रिकोण आकार में लगाएं जिसका एक कोना नीचे की तरफ रहे। इस तरह से मेकअप करने के बाद आपकी आंखों की सूजन और काले घेरे दोनों ही छिप जाएंगे।
webdunia
 
3. यदि आपकी आंखों का आकार छोटा होने के कारण आप अपनी आंखों के मेकअप से संतुष्ट नहीं हो पा रही हैं, तो आंखों में अंदर की तरफ सफेद काजल का प्रयोग करें और बाहर की तरफ काले रंग का काजल लगाएं। इसेक आलावा सफेद आईलाईनर भी आपकी आंखों को बड़ा दिखाने में मदद करेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्युषण महापर्व क्या है, जानिए 6 खास बातें...