Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मानसून में पंपकिन के फायदे हैरान कर देंगे आपको

हमें फॉलो करें मानसून में पंपकिन के फायदे हैरान कर देंगे आपको
मानसून में बारिश के बाद धूल-मिट्टी कम उड़ती है। लेकिन धूप-छांव तो कभी नमी के कारण चिपचिपाहट बनी रहती है। मौसम कोई सा भी हो सुंदर दिखने के लिए हर सीजन में अलग-अलग तरह से मेहनत करना पड़ती है। स्किन का रोज ख्‍याल रखने पर एक वक्‍त मेहनत भी कम हो जाती है। तो आइए जानते हैं बारिश के मौसम में कैसे पंपकिन यानी कद्दू से अपने चेहरे की देखभाल करें। कद्दू में भरपूर पोषण होता है। इसमें इसमें विटामिन ई,आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। जिसका सेवन करने से कभी भी होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। 
 
1. कील मुहांसों से छुटकारा दिलाएं - इसमें मौजूद नियासिन, फोलेट और बी 6 त्‍वचा में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। जिससे चेहरे पर मुहांसे नहीं होते हैं। अक्‍सर चेहरे पर सूजन बनी रहती है। इस दौरान कद्दू का सेवन करना चाहिए। इससे जरूर आराम मिलेगा।  
 
2. दाग-धब्‍बों से दिलाएंगे छुटकारा - कई बार चेहरे पर मौजूद काले धब्‍बों से पूरा चेहरा खराब दिखता है। कद्दू में मौजूद विटामिन ए और जिंक से महिलाओं को बहुत जल्दी निजात मिलेगी। कद्दू से हार्मोन स्‍तर और तेल उत्‍पादन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। 
 
3.डेड स्किन को निकाले - दरअसल, कद्दू में एंजाइम और हाइड्रोक्सी एसिड होता है। जो त्‍वचा की डेड स्किन को निकालने में मदद करती है। इतना ही नहीं तेज गति से नई कोशिकाएं भी बनने लगती है। जिससे चेहरे का निखार और बढ़ जाता है। 
 
4. झुर्रियां हटाए - कद्दू में मौजूद विटामिन ए, और बीटा कैरोटीन। यह आपके चेहरे की ढीली पड़ रही त्‍वचा में कसावट पैदा करता है। साथ ही असमय आ रही झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। दरअसल, कद्दू में मौजूद पोषण कोलेजन को उत्‍पादन करता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो स्किन के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां बहुत धीरे - धीरे आती है। साथ ही बीटा कैरोटीन स्किन को यूवी किरणों से बचाता है। साथ त्‍वचा को टोन करने में भी मदद करता है। कई बार स्किन आधी डार्क और लाइट हो जाती है। कद्दू की मदद से बैलेंस किया जा सकता है।   


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जन्माष्टमी पर कैसे सजाएं झांकी, पढ़ें 10 decoration ideas