Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाखूनों को जल्दी लंबे करने के 3 असरदार ब्यूटी टिप्स

हमें फॉलो करें नाखूनों को जल्दी लंबे करने के 3 असरदार ब्यूटी टिप्स
लंबे नाखून हर महिला रखना चाहती है लेकिन अगर इन्हें टूटने से बचाए बिना लंबा करना इतना  आसान होता, तो सभी लड़कियों के नाखून आपको लंबे ही दिखते। कई लड़कियों के नाखून लंबे  होते ही टूटने लगते हैं। ऐसा अक्सर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण होता है। आइए, हम आपको बताएं नाखूनों को जल्दी लंबा करने के 3 असरदार तरीके-
 
1. संतरे का जूस
संतरे के जूस को दस मिनट तक अपने नाखूनों पर लगाएं फिर हाथों को गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपके नाखून जल्द ही बढ़ने लगेंगे।
 
2. ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल से नाखूनों की मालिश करने से भी वे जल्दी बढ़ते है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है जो कि नाखूनों को पोषण प्रदान करता है और खून का फ्लो नाखूनों तक बढ़ाता है।
 
3. लहसुन
नाखूनों को बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल एक बेहतरीन उपाय है। लहसुन को दो टुकड़ों में काट कर उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़ें। ऐसा करने से आपके नाखून कुछ ही दिनों में अच्छे खासे बढ़ जाएंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालों की खराब क्वालिटी को रिपेयर करना है तो करें केराटिन ट्रीटमेंट