Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी का अलग अंदाज, राम कथा पार्क में ली सेल्फी

हमें फॉलो करें प्राण प्रतिष्ठा से पहले CM योगी का अलग अंदाज, राम कथा पार्क में ली सेल्फी

अवनीश कुमार

, सोमवार, 22 जनवरी 2024 (00:06 IST)
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratistha : अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब कुछ घंटे शेष रह गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। तैयारी का जायजा लेने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। तैयारी का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। 
 
बताते चलें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को देखते हुए अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तैयारी का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में भगवान राम और राम मंदिर को दर्शाती रेत की मूर्ति के साथ सेल्फी ली।
 
 भगवान राम और राम मंदिर को दर्शाती रेत की मूर्ति के साथ सेल्फी लेने पर मुख्यमंत्री काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सेल्फी लेते हुए फोटो तेजी के साथ वायरल हो रही है। योगी आदित्यनाथ के इस अलग सेल्फी अंदाज की सोशल मीडिया पर आम लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात के मेहसाणा में राम शोभायात्रा पर पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी