Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ayodhya में राम मंदिर कार्यक्रम से पहले IMD ने की Web page की शुरुआत

हमें फॉलो करें Ayodhya में राम मंदिर कार्यक्रम से पहले IMD ने की Web page की शुरुआत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्‍ली , गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (18:07 IST)
IMD launches webpage ahead of Ram Mandir Programme : राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में 4 दिन शेष रहने के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित वेबपेज की शुरुआत की। इस वेबपेज की शुरुआत अयोध्या और आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए की गई है।
 
वेबपेज के जरिए दुनियाभर में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, चीनी, फ्रेंच और स्पेनिश में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न सहित सभी मौसम मापदंडों की जानकारी दी जाएगी। अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और नई दिल्ली सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए मौसम की जानकारी वेबपेज पर उपलब्ध होगी।
सात दिनों का पूर्वानुमान और सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय वाला मौसम बुलेटिन भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EPFO का बड़ा फैसला, जन्मतिथि के लिए Aadhaar card की मान्यता खत्म, अब इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत