Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

XPulse 200 भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक, ये हैं खास फीचर्स

हमें फॉलो करें XPulse 200 भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक, ये हैं खास फीचर्स
, बुधवार, 1 अगस्त 2018 (22:08 IST)
हीरो मोटोकॉर्प भारत में नई एडवेंचरस बाइक लांच करने जा रही है। XPulse 200 के नाम की इस बाइक की झलक उसने EICMA 2017 और दिल्ली में फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाई थी। भारत में युवाओं में बाइक के बढ़ते क्रेज को देखते हुए जल्द ही यह बाइक नजर आ सकती है। XPulse 200 हीरो इंपल्स की जगह लेगी। नई जनरेशन को देखते हुए ही इस बाइक को बनाया गया है। इसे सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक माना जा रहा है। इसके खास फीचर्स पर एक नजर-
 
- XPulse 200 में 200 सीसी का एयर-कुल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। यह इंजन 18.1 बीएचपी की पावर और 17.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। Xtreme 200R में भी यही इंजन लगा हुआ है। 
webdunia
- XPulse 200 में 21 इंच का फ्रंट टायर और 19 इंच का रियर टायर लगाया गया है। बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक लगे हुए हैं। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिलीमीटर का है। इस बाइक की यही खूबियां इसे बेहतरीन ऑफ रोड बाइक बनाती हैं।
 
- हीरो XPulse 200 के फ्रंट में लॉंग टेलीस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
 
- खबरों के मुताबिक भारत में नए XPulse 200 की कीमत 1.10 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) के भीतर ही होगी। अगर इस बाइक की कीमत यही रही तो XPulse 200 को भारत की सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक हो जाएगी। अभी हिमालयन बाइक को सबसे सस्ती बाइक माना जाता है, इसकी कीमत करीब 1.8 लाख रुपए है।
 
- ऑटो एक्सपर्ट्‍स की मानें तो इस बाइक को भारत में अक्टूबर 2018 में लांच किया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली एक स्पिनर लेकर बड़ी गलती कर बैठे?