Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hero की सबसे सस्ती बाइक स्पोर्टी लुक के साथ फिर बाजार में, हैरान कर देंगे फीचर्स

हमें फॉलो करें Hero की सबसे सस्ती बाइक स्पोर्टी लुक के साथ फिर बाजार में, हैरान कर देंगे फीचर्स
हीरो होंडा ने भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतरीन बाजार डान बाजार में तहलका मचा दिया था। होंडा से अलग होने के बाद भी हीरो मोटोकॉर्प डान का जादू बरकरार कंपनी ने इस बाइक को 2017 में BS4 की शर्तों न पूरी करने के कारण बंद कर दिया था। अब हीरो ने डान को बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में फिर उतारा है।


यह हीरो की सबसे सस्ती बाइक बताई जा रही है।  2018 में Hero HF Dawn इस बार स्पोर्टियर स्टाइल के साथ वापसी की है। बाइक के इंजन को पूरी तरह ब्लैक किया गया है और क्रोम को बाइक से लगभग खत्म कर दिया गया है। यहां तक की साइलेंसर के ऊपर की क्रोम प्लेट को भी ब्लैक किया गया है। इसके अलावा इस बार मोटरसाइकल पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे यह स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही है।
webdunia
पॉवरफुल है इंजन : Hero HF Dawn को पावर देने के लिए इसमें 97.2CC का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 8 हॉर्स पावर की ताकत देता है। वहीं इसका टॉर्क 8 न्यूटन मीटर का है। इस बार इंजन को BS4 नियमों के मुताबिक बनाया गया है। इसका वजन 105 किलोग्राम है। इसमें 9.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 
 
फीचर्स की बात करें इसमें पहले जैसा ही शॉकर सिस्टम दिया गया है। वहीं इसके रियर में स्प्रिंग के साथ शौकर सिस्टम दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक के फ्रंट में 130mm का ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में 110mm का ड्रम ब्रेक सिस्टम दिया गया है। बाइक ऑटोमेटिक हैडलैंप फीचर के साथ आई है। इस फीचर को भारत में अप्रैल 2017 से जरूरी कर दिया गया है। 
 

कीमत भी है कम : इस बाइक को भुवनेश्वर में 37,400 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसे अभी केवल ओडिशा में ही खरीदा जा सकता है। हीरो की यह बाइक भारत में कंपनी की एक एंट्री लेवल बाइक है। इसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद बजाज की CT 100B और टीवीएस स्पोर्ट से होगा। कंपनी को उम्मीद है कि स्पोर्टी लुक होने से यह मोटरसाइकल एक बार फिर ग्राहकों की पसंद बनेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मांगी माफी