Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑडी इंडिया ने क्यू5 का पेट्रोल मॉडल लांच

हमें फॉलो करें ऑडी इंडिया ने क्यू5 का पेट्रोल मॉडल लांच
नई दिल्ली , गुरुवार, 28 जून 2018 (22:36 IST)
नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने अपनी एसयूवी क्यू 5 का पेट्रोल संस्करण आज पेश किया। इसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 55.27 लाख रुपए है। 
 
 
ऑडी इंडिया के एक बयान के अनुसार इस नए संस्करण में 2 लीटर पेट्रोल इंजन है। कंपनी ने इसी साल जनवरी नईक्यू 5 का डीजल संस्करण पेश किया था। बयान में कहा गया है भारत में पेशकश के पहले ही महीने में ऑडी क्यू 5 टीडीआई (डीजल) मॉडल को 500 से अधिक बुकिंग मिली।

 
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा कि यह पेशकश पेट्रोल इंजन वाली कारों की हमारी बाजार रणनीति की तर्ज पर है। हम चाहते है कि हमारी कुल बिक्री में पेट्रोल का योगदान संस्करण का योगदान बढ़े। उन्होंने कहा कि आडी क्यू5 हमारी सबसे अच्छा बिक्री वाली कार है। कंपनी ने इसका डीजल संस्करण जनवरी में पेश किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के 2018 मॉडल लांच