Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

15 से 21 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 15 से 21 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
शिक्षा के स्तर पर जिस किसी विषय का आपने चुनाव किया है, उसके बारे में स्पष्ट जानकारी रखने की जरूरत होगी। पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ अच्छा तालमेल बनाने का प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अवकाश की तलाश हो सकती है। आर्थिक मामले में व्याप्त समस्या अब दूर होती नजर आ रही है। मनोनुकूल फिटनेस पाने के लिए मेहनत शुरू करने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा नीला
 
वृषभ
 
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आपके सामने कुछ ऐसे प्रस्ताव आ सकते हैं जिन्हें आप चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगे। परिवार के किसी बच्चे में बढ़ रही दबंगई प्रवृत्ति खतरे का संकेत हो सकता है, लेकिन उसे प्यार से समझाने की जरूरत होगी। पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए बॉस की जी-हुजूरी किया जाना, ऑफिस में कानोकान फैल सकता है। प्रेम संबंध में किए गए वादों को लेकर ईमानदार रहने की जरूरत है अन्यथा किसी विकट परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
 
मिथुन
 
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर या शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की नीयत से आपको किसी का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। रोमांटिक स्तर पर सुखद समय की अपेक्षा की जा सकती है। वरिष्ठ से मिली तारीफ आपके आत्मविश्वास को और मजबूत बना सकती है। जल्द ही अपना वाहन खरीदे जाने की संभावना है। एकता की बदौलत आप सम्मिलित परिवार का सपना पूरा कर सकते हैं। दो गुटों की टकराहट को शांत करने की जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
 
कर्क
 
(जून 22-जुलाई 22)
 
सामाजिक स्तर पर खुद के सम्मान में वृद्धि महसूस कर सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में और खुशहाली आने के संकेत हैं। लंबी यात्रा पर जाने की योजना बिना किसी परेशानी या रुकावट के संपन्न होने की उम्मीद है। शिक्षा के स्तर पर स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पेशेवर क्षेत्र में आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ संभव है। पूर्व के निवेश से मोटी आमदनी आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
 
सिंह
 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
पेशेवर स्तर पर किसी मुश्किल काम को कुशलता से संपन्न कर आप सबकी सराहना के हकदार बनने वाले हैं। आप में से कुछ लोग पहले की तुलना में अधिक फिट महसूस कर सकते हैं। आपको दी गई जिम्मेदारी में वक्त भले ही लग रहा हो, पर काम दिलचस्प होगा। इस समय प्रेम संबंध में किए गए वादों पर फिर से सोचने की जरूरत है। नवविवाहित जोड़ों को किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर से आमंत्रण मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मरुन
 
कन्या
 
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
यदि आप पेशेवर या शिक्षा के स्तर पर अपनी राह बनाना चाहते हैं तो आपको किसी विशेषज्ञ से मशविरा कर लेना चाहिए। लंबे समय से फंसा हुआ पेमेंट मिल जाने की उम्मीद है। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने के संकेत हैं। जीवनशैली में बदलाव लाने के कारण आप ज्यादा फिट और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। समान विचारधारा के लोगों के संपर्क में आने से आपको पेशेवर और शिक्षा दोनों ही स्तर पर फायदा मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रोजी ब्राउन
 
तुला
 
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए आपको खुद ही मौका निकालना होगा तथा ये अवसर कोई और आपको देने वाला नहीं है। बॉस को खुश करने की जिस ताक में आप लगे हैं, उसका परिणाम उल्टा पड़ने के संकेत हैं, सावधान रहें। परिवार के किसी सदस्य का खराब मूड पूरा माहौल बिगाड़ सकता है। आर्थिक स्तर पर खुशहाली रहेगी लेकिन बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचेंगे। आप में से कुछ लोग अपनी छवि चमकाने के प्रयास में लग सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : हल्का हरा
 
वृश्चिक
 
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
एकसाथ दो काम शुरू करने वालों को कोई मददगार मिल जाने की उम्मीद है। जिसे आप प्यार करते हैं, उसकी तरफ से भी सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है। विदेश या देश में ही कहीं लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहने की उम्मीद है। रिटेलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के संकेत हैं। अच्छे निवेश का मौका सामने आने वाला है। स्वास्थ्‍य संतोषजनक बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : चॉकलेट
 
धनु
 
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
कोई आपके काम का क्रेडिट साझा करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहें। सामाजिक स्तर पर बेवजह कोई आपके ऊपर हावी होने का प्रयास कर सकता है, उसे रोकना जरूरी होगा। परिवार के किसी नौजवान की मांग को पूरा करने से पहले उसकी पड़ताल कर सकते हैं। प्रेम-संबंध में धैर्य खोने की संभावना है। कुछ भी ऐसा करने से बचने का प्रयास कर सकते हैं जिसके लिए बाद में पछताना न पड़े। अपने ऊपर हावी हो रहे आलस को उतार फेंकने के संकेत हैं। एक्टिव लाइफस्टाइल अपना सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
 
मकर
 
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आपके लिए बहुत ही अच्छा समय है, अपने विचार को अमल में ला सकते हैं। आप जो भी करेंगे, उसका परिणाम अच्छा रहने के संकेत हैं। आपके सामने आमदनी बढ़ाने के कई स्रोत आ सकते हैं, आर्थिक स्तर पर खुशहाली रहेगी। आप जिसके लिए काम करते हैं, वो आपकी तारीफों के पुल बांधने वाला है। परिवार का कोई बच्चा पढ़ाई में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। किसी के साथ प्रेम संबंध में पड़ने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हल्का हरा
 
कुंभ
 
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
पेशेवर स्तर पर मनपसंद राह न मिलने के कारण तनाव का अनुभव हो सकता है। सिर्फ बातों से बॉस को प्रभावित करना मुश्किल है, काम के जरिए ही सफलता संभव है। किसी व्यवसाय में अनुमान से अधिक बजट लगना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू स्तर पर बजट में कटौती असंभव लग रही है। प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। घूमने जाने की योजना आगे के लिए टल जाने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
मीन
 
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
काम के मामले में अपनी प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा तभी आप सही दिशा में काम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आपका चुनाव होने के संकेत हैं। प्रेमी की तरफ से कोई बहुत ही रोमांचक सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आपके मन में अनेक विचार आने की संभावना है, आवेग में आने से बचें। फिजूलखर्ची के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है, समय पर सावधान होने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मकर संक्रांति : दर्द की कहानी, कबूतर की जुबानी