Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Forecast April 2024: 15 से 21 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक भविष्यफल अप्रैल 2024

हमें फॉलो करें Weekly Forecast April 2024: 15 से 21 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

, रविवार, 14 अप्रैल 2024 (11:48 IST)
Weekly Horoscope 2024

Weekly Horoscope April 2024 : यहां जानें 12 राशियों के लिए साप्ताहिक राशिफल यानी 15 से 21 अप्रैल तक की विशेष जानकारी एक क्लिक पर...। वेबदुनिया के नवीन भविष्यफल में जानें अप्रैल महीने का नया हफ्ता क्या लेकर आया है हम सभी के लिए...। इस सप्ताह में किन राशियों के चमकेंगे तारे, किसका चमकेगा भाग्य और किसे करना होगा कष्टों का सामना, जानें हर जानकारी एकसाथ...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 15 से 21 अप्रैल 2024 तक)
 
मेष 
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
समय समृद्धि और उम्मीद से भरा रहेगा।
सबआर्डिनेट्स की तरफ से निश्चिंत रहेंगे।
पेशेवर क्षेत्र के रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
निवेश के मामले में सलाह लेना सही रहेगा।
पार्टनर से दोबारा मुलाकात होने वाली हैं।
बीमारी में डूबे रहने के बदले मन डाइवर्ट रखें।
कलात्मक काम या किसी शौक का सहारा लें।
सिबलिंग के साथ बिगड़े मामले को सुधार लेंगे।
लंबे वेकेशन पर जाने की संभावना बन रही है।
अकेडमिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं।
लकी नंबर : 4
लकी कलर : रेड

वृष
(21 अप्रैल- 20 मई)
आनेवाले दिनों में पॉजिटिविटी बनाए रखेंगे।
स्वास्थ्य के स्तर पर बड़ा बदलाव आएगा।
परिवार में सपोर्टिव माहौल रहने वाला है।
मैरिज प्रपोजल मिलने वाला है, बात बनेगी।
कार्यक्षेत्र की चुनौतियां आपको मजबूती देगी।
किसी से मदद की अपेक्षा रखना छोड़ दें।
फिजूलखर्ची कम करेंगे, बचत पर ध्यान देंगे।
स्टूडेंट पढ़ाई के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखें।
पैतृक संपत्ति के बंटवारे में शामिल रहने वाले हैं।
सहकर्मी के साथ ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : येलो

मिथुन
(21 मई- 21 जून)
एक आकर्षक और फलदायी सप्ताह रहेगा।
वरिष्ठों के मार्गदर्शन पर ध्यान देना होगा।
करियर में उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं।
आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखेंगे।
कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
तनाव दूर करने के लिए अच्छी नींद जरूरी है।
घरेलू मुद्दों पर अच्छे से फोकस करना होगा।
सिबलिंग्स के साथ प्रॉपर्टी विवाद के संकेत हैं।
फिलहाल आपको लंबे ट्रिप से बचना चाहिए।
स्टूडेंट्स पढ़ाई में रिविजन की जरूरत को समझेंगे।
लकी नंबर : 22
लकी कलर : रॉयल ब्लू

कर्क 
(22 जून- 22 जुलाई)
अवसर और संभावनाओं से भरा सप्ताह रहेगा।
प्रियजनों के संग वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
करियर से संबंधित निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
व्यावसायिक क्षेत्र में साझेदारी होने की संभावना है।
कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहना होगा।
ट्रिप में ऑफिस का काम बाधा डाल सकता है।
टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
संयम बनाकर रखने से पेशे में सफलता मिलेगी।
स्वस्थ जीवनशैली के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ेगी।
जल्द ही आपको पसंद का फ्लैट मिल जाएगा।
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा।
लकी नंबर : 11
लकी कलर : डार्क पिंक

सिंह 
(23 जुलाई- 23 अगस्त) 
परिश्रम का फल मिलने का वक्त आ गया है।
सेहत संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
धैर्यपूर्वक किए गए प्रयास पेशेवर सफलता देंगे।
निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
परिवार के साथ सुकून के पल बिता पाएंगे।
दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य का अभाव रहेगा।
वर्तमान में जीना सीखें, हर पल का मजा लें।
प्रॉपर्टी किराए से अच्छी आमदनी होने वाली है।
पढ़ाई में किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है।
आबोहवा बदलने से नई उर्जा का संचार होगा।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : क्रीम

कन्या 
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
इन दिनों कई स्तर पर सफलता मिल सकती है।
कलीग्स की मदद के बिना भी आगे बढ़ पाएंगे।
वैवाहिक प्रस्ताव पर मुहर लगने के संकेत हैं।
फैमिली के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताएंगे।
बिजनेस विस्तार का प्लान सही दिशा में बढ़ेगा।
किस्मत बुलंद रहने वाली है, काम रफ्तार पकड़ेगा।
डेली एक्सरसाइज के साथ डाइट पर भी ध्यान देंगे।
जीवनसाथी के संग खूबसूरत यात्रा पर जाने वाले हैं।
स्टूडेंट्स एक्स्ट्रा करिकुलर पर फोकस कर सकते हैं।
प्रॉपर्टी निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न देगा।
लकी नंबर : 9
लकी कलर : मैरून

तुला
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है।
मनपसंद साथी की तलाश पूरी होने वाली है।
जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने के संकेत हैं।
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सपोर्ट मिलने वाला है।
पेशेवर टारगेट पूरा करने में आप सफल रहेंगे।
वित्तीय सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
फिटनेस कांशसनेस बढ़ेगा, जिम जाना शुरू करेंगे।
घरेलू मुद्दों को समय रहते सुलझा लेना ठीक है।
पैतृक संपत्ति आपके नाम ट्रांसफर हो सकती है।
प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल रहेगा।
लकी नंबर : 5
लकी कलर : ग्रीन

वृश्चिक 
(24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
इस सप्ताह कई आकांक्षाएं पूरी होने वाली है।
नए स्किल्स सीखना उन्नति का रास्ता खोलेगा।
घरेलू दायित्वों के प्रति गंभीरता नजर आएगी।
बच्चों के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा।
अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं।
सिंगल्स शादी का फैसला ले सकते हैं।
सही डाइट और भरपूर नींद को प्राथमिकता देंगे।
आपका बिजनेस ट्रिप सफल रहने की उम्मीद है।
अकेडमिक क्षेत्र में अपना बेस्ट देने वाले हैं।
प्रॉपर्टी लेने से पहले गहराई से पड़ताल कर लें।
लकी नंबर : 3
लकी कलर : पीच

धनु 
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
सकारात्मक और आशावान रहने का प्रयास करें।
समय पर किया गया प्रयास सही रिजल्ट देगा।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलने वाला है।
आपकी कमाई का नया जरिया खुलने वाला है।
मैच मेकिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
घर में उत्साह का वातावरण रहने की उम्मीद है।
लाइफ का खूबसूरत दौर शुरू होने वाला है।
चिंता करना छोड़ दें, सेहत प्रभावित हो सकती है।
मूड चेंज के लिए पिकनिक प्लान कर सकते हैं।
निवेश के मामले में गलत चुनाव का खतरा है।
लकी नंबर : 8
लकी कलर : ग्रे

मकर
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
ये सप्ताह कई मामले में शानदार रहेगा।
अच्छे जॉब ऑफर मिलने की संभावना है।
वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ने वाली है।
प्रसन्न रहने का प्रयास करें, स्वस्थ रहेंगे।
परिवार वालों से अपनी समस्या साझा करें।
अपनों का सपोर्ट हौसला बढ़ा सकता है।
अभी स्टॉक मार्केट से दूर रहना अच्छा है।
अच्छे रिटर्न की संभावना कम दिख रही।
किसी फॉर्म हाउस में छुट्टियां बिताने जाएंगे।
अकेडमिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी नंबर : 7
लकी कलर : व्हाइट

कुंभ
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
प्रगति और उन्नति का रास्ता खुलने वाला है।
प्रोफेशनल क्षेत्र में नए असाइनमेंट मिलेंगे।
परिवार में नए लोग शामिल हो सकते हैं।
आपसी रिश्तों को स्ट्रेंथ देने का प्रयास होगा।
निवेश के मामले में स्मार्टनेस दिखानी होगी।
आध्यात्मिक दिलचस्पी बढ़ेगी, सुकून मिलेगा।
पार्टनर के इमोशन समझने का प्रयास करेंगे।
दाम्पत्य में आपसी समझदारी बेहतर होगी।
प्रॉपर्टी सेल किए जाने की संभावना है।
सोलो ट्रैवलिंग का जुनून सवार होने वाला है।
लकी नंबर : 2
लकी कलर : लाइट येलो

मीन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
पॉजिटिविटी और उम्मीद से भरा हुआ समय है।
प्रोफेशनल क्षेत्र में धैर्य और लगन से काम बनेगा।
आमदनी बढ़ने की संभावना है, मूड अच्छा रहेगा।
निवेश के मकसद से कोई खरीदारी कर सकते हैं।
जीवनसाथी से किया हुआ वादा निभा पाएंगे।
आपके कठोर रवैये पर परिवार में सवाल उठेगा।
बड़े बुजुर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
मेंटल हेल्थ सुधारें तभी फिजिकली ठीक रह पाएंगे।
कठिन साधना नहीं छोटे-छोटे व्यायाम से शुरू करें।
रिश्तेदारों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद होगा।
अचानक ऑफिशियल ट्रिप पर जाना पड़ सकता है।
किसी बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलने वाला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: 14 अप्रैल का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी कार्य में सफलता