Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 से 26 नवंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 19 से 26 नवंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
 
मेष
 
अस्थिर मन होने के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। किसी के लिए नफरत पाल कर आप खुद को ही तकलीफ दे सकते हैं इसलिए शांत रहिए। कोई सिर्फ आपकी मदद करना चाह रहा है, आप उसे लेकर बहुत आलोचनात्मक हो सकते हैं। बहुत ज्यादा तनाव से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर बढ़ते खर्च से मुश्किल खड़ी हो सकती है। रोमांटिक मोर्चे पर आपके लिए सुनहरा मौका संभव है। स्वास्थ्य्य को लेकर लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : सफेद
 
वृषभ
 
आपको कार्यस्थल पर कुछ शक्तियों का स्वाद तो चखाया जा सकता है, लेकिन पूर्ण रूप से अधिकार मिलने की संभावना नहीं है। किसी जबरदस्त सफलता के उपलक्ष्य में आप पार्टी रख सकते हैं। समाजिक मोर्चे पर आपकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का कारण बन सकती है। आपका प्यार आपसे समय और तवज्जो देने की मांग कर सकता है, प्यार को जीवंत करने का आनंद लेने के लिए तैयार रहिए। हाल फिलहाल में खरीदी गई संपत्ति में कुछ बदलाव करने की संभावना है। आमदनी में कमी के कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मिथुन
 
पेशेवर मोर्चे पर कुछ लोग आपको अपनी टीम में शामिल कराने को लेकर सोच सकते हैं। किसी से क्षणिक मुलाकात रोमांटिक मोड़ ले सकता है। गृहणियां समाजिक मोर्चे पर कुछ वैसा करने के लिए आगे आ सकती है जिसे करने के लिए आप लम्बे समय से योजना बना रही थी। किसी के साथ में खरीददारी के लिए जा सकती है। जो लोग मार्केटिंग के काम में हैं उन्हें मुश्किल ग्राहकों का सामना करना पड़ सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कोई काम पूरा नहीं होने के कारण आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैगनी
 
कर्क
 
सामाजिक मोर्चे पर कोई खुलासा आपको आशंकित कर सकता है। संभव है कि आपका कोई करीबी आपके खिलाफ खड़ा हो जाए। रचनात्मक क्षेत्र में आपका प्रदर्शन उन लोगों की छुट्टी करा सकता है जिन्हें आपने पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ सकते हैं। आप कठिन प्रयासों के द्वारा किसी खास अवसर के लिए पैसा जुटाने में समर्थ हो सकते हैं। नियमित व्यायाम आपकी तंदुरुस्ती के लिए वरदान साबित हो सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मर्जेंटा
 
सिंह
 
जिसके लिए आपके मन में जगह है उसे प्यार करने की कई वजह हो सकती है आपके पास। कार्यस्थल पर कोई विरोधी आपके काम के माध्यम से आपको गलत साबित करना चाहेगा लेकिन आप उसे कामयाब नहीं होने दे सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आपके लिए कई नए मौकों के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। सामाजिक मोर्चे पर कोई पड़ोसी या दोस्त आपको बुलावा भेज सकता है, किसी खुशनुमा दिन की संभावना है। जीवन में प्यार को दोबारा जागृत करने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
 
कन्या
 
किसी के प्रभाव में आकर आप उसके रंग में रंग सकते हैं, इसलिए किसी मुद्दे को लेकर स्वयं के निर्णय पर भरोसा करें। जिसके लिए आपके मन में बहुत श्रद्धा है वो आपको फोन कर सकते हैं, जिससे आपको अपार खुशी होने की संभावना है। जो लोग लम्बे समय से रिश्ते में हैं, उनकी शादी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसी प्लेन या रेलगाड़ी की यात्रा पर जा सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर तरक्की के लिए प्रस्ताव देने का कोई मतलब महसूस नहीं हो सकता है, जब तक कि आप स्वयं इसे लेकर आश्वस्त न हों।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला
 
किसी को बदमाशी का खुराक दे सकते हैं ताकि वह आने वाले समय में वह आपके लिए फायदेमंद साबित हो। आकार में वापस आने के लिए स्वास्थ्य संबंधी नुस्खा आजमा सकते हैं। किसी से मिलने के बाद उसके लिए आपके दिल में प्यार का फूल खिल सकता है। इससे पहले की आप तंग स्थिति में पहुंच जाएं अपने व्यक्तिगत खर्च पर नजर रखने की जरूरत है। संभव है कि किसी सामाजिक समारोह में शरीक होने का आपका मन न हो इसलिए कोई उचित बहाना ढूंढ सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लेमन
 
वृश्चिक
 
जो भी काम आपने सोच रखा है सब पूरा होने की संभावना है। किसी तत्काल भुगतान की वजह से आप वित्तीय मोर्चे पर विकट स्थिति में आ सकते हैं। आप किसी के मूड को हल्का कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपको किसी के मदद की जरूरत हो सकती है, लेकिन मदद मिलने की संभावना बहुत कम है। नेटवर्किंग और लोगों से मेलजोल आपको किसी मुसीबत से निकलने में सहायक साबित हो सकता है। एक लंबित संपत्ति के मामले में किसी पर पूर्ण विश्वास करना जरूरी है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रीम
 
धनु
 
किसी के मन में जो आपके लिए धुआं सुलग रहा था वो अब और आपके खिलाफ नहीं जा सकता है। किसी व्यक्तिगत कारण से आप परेशान रह सकते हैं, लेकिन मामला इतना भी गंभीर नहीं है जितना आप समझ रहे हैं। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, उसकी मदद करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखें। किसी सहकर्मी या दोस्त के लिए सरप्राइज पार्टी की योजना टल सकती है, बाद में होने की संभावना है।
 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मकर
 
कुछ लोग आपका कद छोटा करने के लिए और आपको विवाद में घसीटने के लिए दांव खेल सकते हैं, आपको सावधान रहना चाहिए। शैक्षणिक मोर्चे पर आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपके खिलाफ किसी ने गलतफहमी फैला रखी थी जिसकी वजह से आपका पेशेवर जीवन प्रभावित हो रहा था, अब वो मामला स्पष्ट होने की संभावना है जिससे आपको निजात मिल सकती है। रोमांचिक मोर्चे पर सालों पहले जो आपके लिए बहुत खास था उससे मुलाकात होने की संभावना है। घरेलू मोर्चे पर मेल मुलाकात का दौर चल सकता है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 
कुंभ
 
पेशेवर मोर्चे पर नए लोग के साथ आपको सामंजस्य बिठाने की जरूरत है, इस काम को जितना जल्दी कर लें बेहतर साबित होगा। आपने जिस समारोह का आयोजन किया था उसे लेकर कुछ निंदनीय टिप्पणी हो सकती है। आपका व्यापारिक उद्यम अच्छा चलने की वजह से आमदनी बढ़ने की संभावना है। योग और एरोबिक्स की मदद से आप उत्तम स्वास्थ्य का लाभ ले सकते हैं। परिक्षा या प्रतियोगिता के लिए आपने जैसी तैयारी कर रखी है वो पर्याप्त साबित हो सकती है। सामाजिक मोर्चों पर आपको और अधिक सक्रिय होने की जरूरत हो सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
 
मीन
 
किसी समारोह के आयोजन को ज्यादा महत्व देने से बच सकते हैं। खरीदे गए मकान पर मालिकाना हक सौंपा जा सकता है। किसी पूंजी प्रधान परियोजना में निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति का अनुमान लगा लेना सही रहेगा। पेशेवर तौर पर हर कदम खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है, जिंदगी को बिंदास होकर जीना सीखें। जिन लोगों को मौसम से खतरा था वो स्वास्थ्य में सुधार महसूस कर सकते हैं। शिक्षाविद आपका अत्याधिक समय ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा सलेटी

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...