Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

31 दिसंबर से 7 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए इस सप्ताह के चमकते सितारे...
 
मेष
 
सभी प्रकार से ताकत हासिल करने के कारण व्यावसायिक मोर्चे पर आप हर पाबंदी से खुद को आजाद महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर सुरक्षित रहने की संभावना है। कुछ लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती हुई नजर आ रही है। किसी समारोह में आमंत्रित किए जा सकते हैं। आध्यात्मिकता की बदौलत आप शांति का अनुभव कर सकते हैं। बाहरी गतिविधियां थकाऊ साबित हो सकती हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीच
 
वृषभ
 
किसी समान विचार वाले व्यक्ति के साथ वक्त गुजारना संतोषजनक रहने की संभावना है। यदि आप कहीं घूमने जाने की इच्छा रखते हैं, तो इससे अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता है। प्रेम के मोर्चे पर जो लोग सूनापन महसूस करते हैं, प्यार में रंग लाने के लिए वे कुछ रोमांचक योजना बना सकते हैं। घरेलू परियोजना जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसमें आपका बहुत अधिक समय बर्बाद हो सकता है। निवेश के दौरान सावधानी रखकर आप पैसा डूबने से बचा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रीम
 
मिथुन
 
पेशेवर यात्रा के दौरान आपको ऐसी किसी जगह घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जहां आप पहले कभी नहीं गए। फुटकर विक्रेता अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कार्यनीति पर एक बार और सोचने की जरूरत महसूस करेंगे। जल्दबाजी में अमीर बनाने वाली योजना वाकई किसी के लिए काम कर सकती है। अपने परिवार के लिए वक्त निकालने के कारण आप सबकी सराहना का हकदार हो सकते हैं। आपके अंदर थोड़ी-सी भी नकारात्मकता अवसाद का कारण बन सकती है। जो लोग किसी से आर्थिक मदद की आस लगाए बैठे हैं, उनकी उम्मीद पूरी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
कर्क
 
किसी प्रबंधन को लेकर संतुलित दृष्टिकोण अपनाकर आप उस समस्या का हल निकाल सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर लक्ष्य को लेकर आपकी दूरदृष्टि और स्पष्टता कंपनी के लिए फायदेमंद साबित होती दिख रही है। आप में से कुछ लोगों को किसी सम्मान या पुरस्कार के लिए नामांकित किए जाने की संभावना है। वित्तीय समस्या को लेकर होने वाली आशंका दूर होने का संकेत है। दोस्त या रिश्तेदार का आना सुखद साबित होगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर सहकर्मी के काम का दायित्व आपको सौंपा जा सकता है। आपको लेकर किसी की सोच गलत हो सकती है, लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार ही होगा। कार्यस्थल पर आपकी उत्साही कार्यशैली आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहन दे सकती है। ऑफिस में दिए गए काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के कारण आपकी अच्छी छवि बनने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के कारण जी खोलकर आप जिंदगी का मजा ले सकते हैं। जिसे आप प्यार करते थे, उसका दिल भी आप पर आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फिरोजा
 
कन्या
 
पेशेवर मोर्चे पर भी आपका उत्साही और प्रसन्न बनकर रहना अन्य लोगों को ध्यान देने पर मजबूर कर सकता है। शादीयोग्य लोगों के लिए शादी को लेकर सकारात्मक माहौल बन सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर शानदार सफलता हासिल करने से आपके लिए कई मौकों के द्वार खुल जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को प्रमुखता से स्थान दिया जा सकता है। ड्राइव करना या तैरना सीखने वाले अपने प्रयासों में सफल रहेंगे। दोस्तों का मिलने आना बहुत ही रोमांचक रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : भूरा
 
तुला
 
कई लोग हैं, जो आपकी मदद करने को तैयार हैं लेकिन उससे पहले आप अपने स्तर पर सोच-विचार कर सकते हैं। आपके कदम को परिवार का साथ मिलने की संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर बड़ी सफलता का आनंद लेने की संभावना है। सामाजिक मोर्चे पर आपके पक्ष में बात बनने की संभावना है। किसी सम्मान के लिए नामांकित किए जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अनुशासित दिनचर्या के कारण आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा पीला
 
वृश्चिक
 
पेशेवर लोगों के लिए समय मिला-जुला हुआ रहने की संभावना है। जो लोग शैक्षणिक मोर्चे पर एक सुखद अंत की उम्मीद कर रहे हैं, वे भाग्य-भरोसे बैठने से परहेज करें। वित्तीय मोर्चे पर लापरवाही से कदम बढ़ा सकते हैं। पूर्व में किए गए निवेश से धन आने के कारण वित्तीय स्थिरता बनी रहने की संभावना है। प्रेमी के साथ वक्त गुजारने के लिए मुश्किल से समय मिल सकता है। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन
 
धनु
 
पेशेवर मोर्चे पर पदोन्नति या अन्य किसी रूप में प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। मिलनसार स्वभाव के कारण सामाजिक मोर्चे पर आप काफी मशहूर हो सकते हैं। दोस्तों के घर आने से माहौल रोमांचक हो जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग पार्टनर के साथ छोटा-सा अवकाश मना सकते हैं। आप आध्यात्मिकता की शरण में जाकर मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : आसमानी
 
मकर
 
किसी मुद्दे पर उचित कानूनी सलाह के लिए आपको किसी से संपर्क करना पड़ सकता है। पेशेवर या शैक्षणिक मोर्च पर यदि अब भी आप गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में आपको और अधिक समस्या उठानी पड़ सकती है। हालात आपके लिए मुश्किल होते हुए दिख रहा है, हतोत्साहित रहने की संभावना है। आप किसी और के लिए फैसला लेने की स्थिति में खुद को महसूस कर सकते हैं। संतुलित आहार न लेना आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
 
शैक्षणिक मोर्चे पर उत्साहित करने वाले परिणाम सामने आने की संभावना है। किसी के कल्याण के लिए आपके द्वारा किया गया कार्य सामाजिक मोर्चे पर आपका कद बढ़ा सकता है। जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, उसे आपके प्यार का एहसास हो जाने की संभावना है। बचत पर जोर दे सकते हैं। कुछ लोग नया वाहन खरीदने की सोच सकते हैं। किसी की सलाह पर फिटनेस को लेकर सजग हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
 
मीन
 
अपने लक्ष्य की समीक्षा कर उसका अनुसरण करते हुए आगे बढ़ना आपको पूरा लाभ दे सकता है। जिस काम की जिम्मेदारी आपके ऊपर है, उसमें दोस्तों का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आने वाली कुछ समस्या का आसानी से हल निकाला जा सकता है। परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4

 
शुभ रंग : बैंगनी
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...