Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 से 23 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 16 से 23 जुलाई 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आपकी आमदनी का नया स्रोत शुरू होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को पुश्तैनी संपत्ति मिलने की उम्मीद है। प्रेम की चाहत में आपके मन की लगाम आपके हाथ से छूटती नजर आ रही है, लेकिन जब तक आपको सही साथी नहीं मिल जाता है, आप चलते रहें। घरेलू स्तर पर प्रेम और सद्भाव कायम रहेगा। कार्यस्थल पर शांति बनाए रखने का प्रयास कर सकते हैं। एक महत्वपूर्ण मामले में किसी से सलाह मांगने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
कला के क्षेत्र में काम करने वाले अपनी पहचान स्थापित करने में सफल रहेंगे। कुशलता के साथ किसी परियोजना को पूरा किए जाने की संभावना है। आमदनी अच्छी रहने के कारण आपका मूड उत्साहित रहने वाला है। शॉपिंग पर जाने और दिल खोलकर खर्च करने का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। सामाजिक स्तर पर किसी को दी गई मदद का फायदा मिल सकता है। किसी सहकर्मी से प्रेम होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
हाल ही में हुई किसी प्रतियोगिता या अन्य परीक्षा में स्थान पाने से आपकी इज्जत आसमान छूने वाली वाली है। पेशेवर तौर पर आप बहुत कुछ सीखने वाले हैं। आपके पास पर्याप्त बैंक-बैलेंस रहते हुए भी पूर्व के अनुभव के कारण खर्च करने में आपको डर लगता है। कहीं घूमने जाने की योजना बनाकर परिवार के लोगों को बड़ी खुशी दे सकते हैं। प्रेम संबंध में माहौल खराब रहने के संकेत हैं। आप में से कुछ लोग अपना घर या फ्लैट खरीदने वाले हैं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सुनहरा
 
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रतियोगी स्थिति में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे निकल जाने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर की गई मेहनत का परिणाम मिलने वाला है। आर्थिक स्तर पर सही मैनेजमेंट रखने के कारण बैंक-बैलेंस अच्छा बना रहेगा। फिट रहने के लिए आप जरूरी सभी प्रयास आजमाने वाले हैं तथा इसका लाभ आपकी तंदुरुस्ती पर जल्द ही नजर आने लगेगा। आपकी चुप्पी परिवार में गलतफहमी पैदा कर सकती है व इसे दूर करने का प्रयत्न करेंगे। असामान्य परिस्थितियों में ड्राइव करने के लिए कॉन्फिडेंस की जरूरत होगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : कॉफी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपके एहसान को कोई भूला दे, इससे पहले ही उससे लाभ उठा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर लिया गया निर्णय आपके पक्ष में रहने वाला है। आर्थिक स्तर पर स्थिति अब पहले से बेहतर होती नजर आ रही है, लेकिन अस्पष्टता अभी भी कायम रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सजगता बढ़ने की उम्मीद है। जीवनसाथी के गुस्से को नजरअंदाज करना आपके लिए कठिन साबित हो सकता है। प्रेम संबंध में जल्दबाजी महंगी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : फिरोजा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
सामाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान का डंका बजने वाला है। आपके आशावादी रवैये से अन्य भी प्रभावित होकर इस राह पर चल सकते हैं। प्रेम संबंध में किए गए वादों को निभाने का समय आ गया है। संबंध को और मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। फिजूलखर्ची रोककर बचत के ऊपर ध्यान दिए जाने की संभावना है। यदि मौसम की वजह से कोई परेशानी हो रही है, तो उसकी मूल वजह से किनारा कर सकते हैं। सड़क पर अनावश्यक रिस्क लेने से बचना हितकर रहेगा।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मेजेंटा
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर आपको जो काम सौंपा गया है, उसका सही मैनजमेंट नहीं होने के कारण अराजकता हावी रहेगी। कार्यस्थल पर कोई प्रतिद्वंद्वी आपको रुल करने का प्रयास करेगा, ऐसी नौबत को रोकने का प्रयास कर सकते हैं। आप में से कुछ लोग किसी की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर खूब पैसा लुटाने वाले हैं। आर्थिक स्तर पर लापरवाही से किए जाने वाले खर्च में कटौती करने की आवश्यकता है। परहेज में ढिलाई करने से कोई पुराना रोग फिर से शुरू हो जाने के संकेत हैं, सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सफेद
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
सामाजिक स्तर पर भागीदारी निभाने के कारण परिवार में भी आपका महत्व बढ़ने की संभावना है। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है। ड्राइव करने के शौकीन लोगों को किसी लंबी यात्रा के दौरान ये मौका मिलने की संभावना है। पेशेवर मामले में किसी महत्वपूर्ण काम के दौरान अपनी गति धीरे रखना ही बेहतर होगा। किसी उचित मामले में भी खर्च से बचने का प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
कोई नया व्यापार शुरू करने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पेशेवर स्तर पर दिए गए काम को कुशलता से पूरा कर सम्मान के हकदार हो सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों की नजर में जगह बनाने के लिए चतुराई दिखाए जाने की उम्मीद है। परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना काफी रोमांचक रहने की संभावना है। लॉन्ग ड्राइव पर जाना आपको ताजगी दे सकता है। किसी के प्रति आकर्षित होने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लाल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
जिस चीज को आप हमेशा से महसूस करना चाहते थे, वो सपना पूरा होने का दिन है। प्रेम संबंध को लेकर संतुष्ट रहेंगे। सामाजिक स्तर के कई लोगों से सालों बाद मुलाकात होने के कारण भावुक हो सकते हैं। सोच-विचारकर कदम बढ़ाने वाला आपका स्वभाव आपके सहकर्मियों को भी प्रभावित कर सकता है। पेशेवर स्तर पर आपकी कुशलता का काम आने वाली है। आर्थिक मामले में समृद्ध रहेंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नीला
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
परिवार में मिलन समारोह का आयोजन सबके लिए काफी संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक संबंध में आ रही समस्या अब दूर होने की संभावना है, नए सिरे से शुरुआत किए जाने की संभावना है। प्रेम संबंध में पड़े लोग शादी के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं। आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले लोग धार्मिक यात्रा पर जाने की उम्मीद रख सकते हैं। नए घर में शिफ्ट होने की संभावना है। कार्यस्थल के किसी मामले को सुलझाने में सक्षम साबित हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
किसी भी प्रकार का तनाव घरेलू माहौल खराब कर सकता है। सामाजिक स्तर पर किसी चीज को मैनेज करने में भागीदारी निभाए जाने की संभावना है। प्रेमी अपने संबंध को मजबूत करने का प्रयास कर सकते हैं। किसी के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है। आप जिस किसी काम में लेते हैं, बॉस को इससे अवगत करा देना सही रहेगा। जो लोग नई जगह की यात्रा पर हैं, वे उचित ठहराव तलाशने में सफल रहेंगे। किसी आकर्षक योजना में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह से विचार कर लेना सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : मेटालिक ब्लू
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जरासंध के दो टुकड़े करने के बाद भी वह जीवित हो जाता था, तब ऐसे मारा भीम ने