Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

3 से 9 दिसंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल...

हमें फॉलो करें 3 से 9 दिसंबर 2017 : साप्ताहिक राशिफल...
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

मेष
 
आप किसी के गुस्से को झेल सकते हैं और परिवार के किसी रौबदार व्यक्ति से दबाव महसूस करने की संभावना है। किसी संपत्ति में निवेश करने का बहुत ही अच्छा मौका है, आप इसे अंजाम दे सकते हैं। खानपान में परहेज और व्यायाम का सकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। वित्तीय मोर्चे पर मोटी कमाई का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर कोई अदृश्य व्यक्ति आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है, सावधान रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : चॉकलेट
 
वृषभ
 
इस समय आप लोगों के साथ अपने संपर्क का विस्तार कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मस्तीभरा पल बिता सकते हैं। किसी दोस्त या परिवार के सदस्यों से मुलाकात होने की संभावना है। आपका रोमांटिक प्रयास सफल होने वाला है। आप आदर्श साथी का चुनाव करने में सफल हो सकते हैं। किसी विदेशी जगह की यात्रा बहुत रोमांचक रहने वाली है। जल्दी ही कोई घर या अपार्टमेंट खरीद सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आप चीजों को स्थिर करने में सक्षम हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 
मिथुन
 
यदि आप किसी से मदद की उम्मीद करते हैं तो उसके मन में अपने लिए उचित स्थान बनाना होगा। प्यार आपके दिल का दरवाजा खटखटा सकता है, अत्यंत खुशी का अनुभव संभव है। कोई प्रिय या करीबी आपसे खर्चा करवा सकता है। आपको कोई बकाया आमदनी प्राप्त हो सकती है। खाने-पीने का नियंत्रण आपको पूर्ण तंदुरुस्ती का हकदार बना सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी को पीछे छोड़ने के लिए आपको दुगनी मेहनत करनी पड़ सकती है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : मरुन
 
कर्क
 
शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत कामयाब होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिस्पर्धी भावना प्रचलित प्रतिस्पर्धा को मिटा सकती है। जो आप पसंद नहीं करते, ऐसा कोई बदलाव घरेलू मोर्चे पर संभव है। जो लोग घर की तलाश में लगे हैं, वो मौजूदा विकल्प से असंतुष्ट हो सकते हैं। आपको सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने की आवश्यकता हो सकती है। पैसे को लेकर लापरवाही करने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता हो सकती है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : भूरा
 
सिंह
 
व्यापारी या पेशेवर अपने उत्पाद या सेवा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर जल्दी ही अपने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ बेहद खुशनुमा समय बिता सकते हैं। किसी दोस्त के साथ शहर से बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन जाने से पहले अपनी प्रतिबद्धताओं का ध्यान रखें। कोई है, जो आपको पसंद करता है। संभव है कि वो खुलकर अपने दिल की बात कह दे।
 
शुभ अंक: 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कन्या
 
आप में से कुछ लोग बेकारी से मुक्ति पाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आपको सिर्फ इंतजार करने की जरूरत है, चीजें स्वत: ही आपके पाले में आ सकती हैं। हाल में ही समाप्त हुई प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत आपकी शोहरत आसमान छूने की संभावना है। पेशेवर लोगों के लिए बहुत अच्छा रह सकता है। कुछ नया सीखने की संभावना है। अपनी मोटी बचत से खुश रह सकते हैं लेकिन खर्च करने में सावधानी रखना हितकर होगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नारंगी
 
तुला
 
अपने कामगारों से बाहर काम करवाना पड़ सकता है, जो काफी कष्टप्रद रहने की संभावना है। आपका भाग्यशाली दिन हो सकता है। कला क्षेत्र के लोगों को शोहरत या कोई पुरस्कार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके द्वारा पूरी की गई परियोजना में उत्कृष्टता की चरम होने की संभावना है। किसी प्रत्याशित लाभ की वजह से प्रसन्नचित रह सकते हैं। खरीददारी के लिए जाने के पीछे शेखी का भाव निहित हो सकता है। सामाजिक मोर्चे पर आपके द्वारा किया गया उपकार कोई लौटा सकता है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
 
वृश्चिक
 
जो आपके उपयोग का नहीं है, उसके लिए आप आने वाले समय में अपना सहयोग नहीं दे सकते हैं। नवविवाहित लोग पहले से अधिक शांति के साथ रह सकते हैं। आपके सितारे विदेश यात्रा के पक्ष में रहेंगे। किसी बड़े घर में स्थानांतरित होने की संभावना है। किसी नए घर को अंतिम रूप देने में व्यस्तता के साथ-साथ रोमांचित भी महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर जिस काम को लेकर आप रोमांचित थे, उसे करने के लिए आप अतिरिक्त समय का प्रबंध कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
 
धनु
 
आपको कार्यस्थल की स्थिति पर दिमाग देने की जरूरत हो सकती है। कार्यस्थल पर कोई वरिष्ठ आपको नजरअंदाज कर सकता है। आप में से कुछ लोग किसी विशेष कारण से छुट्टी का अंतराल बढ़ाने की अर्जी दे सकते हैं। किसी दोस्त या रिश्तेदार द्वारा मदद की पेशकश से आपको बहुत खुशी मिल सकती है। घरेलू मामलों में अपनी बात कहने में आप दिक्कत महसूस कर सकते हैं। जल्दबाजी में खरीदा हुआ सामान आपको पैसे की बर्बादी लग सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मकर
 
किसी के दिल में अपनी जगह बनाने में आप कामयाब हो सकते हैं। प्रेम-प्रसंग जो कुछ दिनों से डांवाडोल चल रहा था, अब फिर से मजबूत होने की संभावना है। यात्रा के दौरान आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। रियल स्टेट में अच्छा मोल-जोल करने की संभावना है। कार्यस्थल पर काम का बोझ आपको डगमगाएगा, लेकिन आप खुद को संभालने में सक्षम हो सकते हैं। आप खुद को और अधिक फुर्तीला करने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन आपके साथ वाले लोग ऐसा नहीं सोचते।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : नारंगी
 
कुंभ
 
कुछ मुद्दों को प्यार से संभालने की जरूरत हो सकती है। घरेलू मोर्चे पर जो काम आपके वश से बाहर का है उससे घिरे हुए महसूस कर सकते हैं। खुद को तनाव से दूर रखने के लिए सभी काम को सकारात्मक नजरिए से देख सकते हैं। कोई आपसे पैसे उधार देने की मांग कर सकता है, लेकिन वित्तीय मामले में सावधानी रखने की नीयत से आप मना कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर जो लोग नियम के अनुरूप नहीं जा रहे उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मीन
 
पेशेवर या निजी स्तर पर कुछ बहुत अच्छा होने की संभावना है। कोई है जिसकी नजर आप पर है, उसके साथ आप जुड़ सकते हैं। कई अलग-अलग स्रोतों से पैसा कमाने की वजह से आप खुद को मजबूत आर्थिक स्थिति में महसूस कर सकते हैं। आप स्वास्थ्य को लेकर सजग रह सकते हैं, नियमित व्यायाम करते रहने की संभावना है। आपके सान्निध्य में किसी सामाजिक समारोह की शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी के साथ वर्चस्व की टकराहट संभव है। जीवन में प्यार संतोषजनक रहेगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...