Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 से 29 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 23 से 29 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप अच्छा समय बिता सकते हैं, खासतौर पर घर में। पेशेवर स्तर पर किया गया प्रयास आपके करियर को नए ऊंचाई पर ले जाने वाला साबित होगा। अपनी मानसिकता वाले लोगों से बहुत लंबे समय के बाद मुलाकात का मौका मिलने वाला है। किसी के आकर्षण में गिरफ्तार होने की संभावना है, जीवन में प्यार का रंग बरसने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आपकी तरफ से देरी होने की वजह से किसी महंगे सामान की डिलीवरी में देरी हो सकती है। फिलहाल आपको भले ही लग रहा है कि आप अपने विचार को ऊपर के स्तर तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं लेकिन अंतत: आपको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपके अच्छे स्वभाव की वजह कोई आपका कायल होने वाला है। आप वो नौकरी तलाशने में सफल रहेंगे, जहां से संतुष्टि मिलने की भी उम्मीद हो। संपत्ति से जुड़े किसी डील को फाइनल करने से बचें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
जिन लोगों ने अच्छी स्कीम में पैसा डाल रखा है, उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर आगे निकलने की महत्वाकांक्षा रखने वाले लोगों की राह में अभी और रुकावटें आने की आशंका है। परिवार का कोई गुस्सैल सदस्य आपका मूड खराब कर सकता है। आपका साज-श्रृंगार रोमांटिक स्तर पर लोगों को प्रभावित कर सकता है। आप सही जगह पर इन्वेस्ट करेंगे, जहां से आपकी मेहनत रंग लाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मेजेंटा
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पैसे से संबंधित सभी समस्याएं हल हो जाने की संभावना है। व्यापारिक टूर से कोई फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा। किसी मेहमान के अचानक आगमन से आपका डेली का रूटीन खराब हो सकता है। काफी दिनों से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार के संकेत हैं। प्रेमी का रोमांचक आइडिया सुनकर आप हैरान हैं, बस आप उसके रास्ते को फॉलो करते जाएंगे। आज की शाम रोमांचक रहने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ग्रे
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों की राह आसान होती नजर आ रही है। डेली के एक्सरसाइज से छुट्टी ले सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहने के कारण आमदनी बढ़ाने के तरीकों पर विचार किए जाने की संभावना है। आप पेंडिंग पड़े काम को पूरा करने के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग अपने प्रेम संबंध में केमिस्ट्री की कमी महसूस कर सकते हैं। संपत्ति संबंधी बातचीत करते समय बहुत होशियार रहने की जरूरत होगी।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पैरॉट ग्रीन
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप प्रेमी के साथ यादगार दिन बिता सकते हैं। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या फिर पुराने को नए सिरे से विस्तार देने का विचार कर सकते हैं। सेहत से परेशान चल रहे लोगों को तेजी से राहत मिलने की संभावना है। परिवार में सुलह और शांति कायम करने में असफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना वर्तमान समय की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गहरा लाल
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
परिवार में शांति और सौहार्द बने रहने से आपको मानसिक तौर पर बहुत सुकून मिलने की उम्मीद है। आप अपने किसी सहकर्मी से उम्मीद रख सकते हैं कि आपके काम का बोझ थोड़ा हल्का कर दे। जिस किसी निवेश में आपने पैसा लगाया है, वहां से निकट भविष्य में अच्छी आमदनी की संभावना है। प्रेमी का साथ आपको अपनी परेशानी भूल जाने पर मजबूर कर देगा। कोई दोस्त आपकी अच्छी सलाह के लिए एहसानमंद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
यात्रा पर गए लोगों को थोड़ी अस्वस्थता रह सकती है, संभव हो तो जाने से बचें। किस्मत का साथ पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी जूनियर का काम देखकर हैरान रह जाने की उम्मीद है। कुछ लोग प्रेम की तलाश में आतुर नजर आएंगे। किसी घरेलू मामले को जल्दी से निपटाने की जरूरत है, घर में तनाव और बढ़ने की आशंका है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सफेद
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
अच्छा बजट बनाकर चलने की वजह से आपका खर्च नियंत्रण से चलता रहेगा। आपकी नई योजना बहुत शानदार लग रही है, उसे जल्दी से अमल में लाने का प्रयास करें। ट्रांसफर का इंतजार कर रहे लोगों को मनपसंद जगह का ट्रांसफर मिल जाने की उम्मीद है। आपका आत्मविश्वास और स्टाइल किसी को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। आप सही दिनचर्या अपनाने का प्रयास करेंगे।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : भूरा
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
आपकी पसंद का काम आपको सौंपा जा सकता है। स्वास्थ्य को लेकर बेवजह की चिंता से उल्टा और बीमार हो जाने की आशंका है। जिसे आपने बहुत भरोसे के साथ पैसा दिया था, वो आपकी उम्मीद पर पानी फेरता नजर आ रहा है। किसी अनुभवी सहकर्मी की सलाह मानकर आप सही रास्ते पर निकल सकते हैं। शेप में बने रहने के लिए स्वस्थ दिनचर्या और रूटीन लाइफ का सहारा लेने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
परिवार को समय दे पाना मुश्किल लग रहा है, लेकिन बाद में आप इसकी भरपाई कर सकते हैं। जॉब की तलाश में लगे लोगों के लिए आज का दिन शुभ साबित होने के संकेत हैं। किसी सीनियर से तारीफ मिलने के कारण पूरे दिन आप उत्साहित महसूस करेंगे। अपने वेट को लेकर सजग रहने वाले लोग अपने खानपान को लेकर नियंत्रण रख सकते हैं। आपकी किसी आदत से प्रेमी को परेशानी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा पीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
क्वालिटी लोगों को जोड़ने के लिए इंसेंटिव का लालच दे सकते हैं। घरेलू स्तर पर नेगेटिविटी बढ़ने की संभावना है जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहेगा। खरीद-बिक्री के व्यापार करने वाले बिचौलियों को वित्तीय मजबूती की जरूरत हो सकती है। लोन की रकम चुकाने के लिए आपको अपनी आमदनी में वृद्धि करना होगा। प्रेमी के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। यदि बाहर घूमने जा रहे हैं, तो मौसम का ध्यान रखना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा हरा

ALSO READ: श्राद्ध पक्ष में कैसे पहुंचता है पितरों को भोजन

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

22 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...