Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 से 22 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 17 से 22 सितंबर 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
किसी चीज को पूरे डिटेल में समझने की क्षमता के कारण आपको बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। आप किसी के प्रति अपनी जलन की भावना छोड़कर उसके लिए अच्छा कर सकते हैं। आपके प्रयास से घरेलू स्तर पर शांति बने रहने की उम्मीद है। अभी पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करने का अवसर आपके पास है। भाग्य का साथ होने के कारण वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। कोई आपके लिए अपने प्रेम का इजहार कर सकता है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
अच्छी प्लानिंग रखने के कारण पर्यटन के लिए आपकी यात्रा यादगार साबित होगी। पेशेवर स्तर पर आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किए जाने की उम्मीद है। दूसरों पर पैसा खर्च करने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने की जरूरत है। एक पार्टी में किसी के प्रति बढ़ रहे आकर्षण का एहसास हो सकता है। जितना काम संभाल सकते हैं उससे ज्यादा का बोझ पड़ने से आप तनाव में आ सकते हैं। जंकफूड से दूरी बनाना जरूरी होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पढ़ाई करने वाले बच्चे अपना फोकस बरकरार रखने में कामयाब रहेंगे। बजट के अंदर बने रहने के लिए आपको समझदारी दिखानी होगी। यदि आपको पेशेवर मुसीबतों से पार पाना है, तो मजबूती से कदम बढ़ाना होगा। आपको अपनी फिटनेस को लेकर विचार करने की जरूरत है। व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं। आपके प्रतिद्वंद्वी आपकी राह में मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
मैनेजमेंट की क्षमता में माहिर होने के कारण एम्प्लॉइज के साथ चल रहे किसी मतभेद को मिटाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी मसले को सुलझाने में दिनभर व्यस्त रहने वाले हैं। कोई गिफ्ट देकर प्रेमी का मूड ठीक करने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी लापरवाही के कारण कोई पुरानी समस्या फिर से खड़ी होने की संभावना है। जिसे आप प्यार करते हैं, उससे अपनेदिल की बात कह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
किसी समारोह का आयोजन करने के कारण अत्यधिक व्यस्त रहने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर मौजूदा परिस्थितियों से खुद को अलग करना आसान नहीं होगा। आप जिस फील्ड में माहिर हैं उससे संबंधित आपकी कोई राय को नजरअंदाज किए जाने की संभावना है। शेयर मार्केट का काम करने वाले लोगों को अपनी स्थिति में वापस आने में वक्त लग सकता है। नवविवाहितों को अपने रिश्ते में बढ़ रही दूरी मिटाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : केसरिया
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप में से कुछ लोग पड़ोसी के गॉशिप का टारगेट हो सकते हैं। आपके प्रयास से पेशेवर स्तर पर सबकुछ नियंत्रण में आ जाने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर कुछ नया शुरू करने के लिए आदर्श साबित हो सकता है। फिट रहने की आपकी चाहत को व्यावहारिक तौर पर सोचने की जरूरत है। लंबी दूरी की यात्रा को टाल देना ही सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मरुन
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
पुराने रिश्ते को एक बार फिर से जोड़ने के लिए किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। पेशेवर परेशानियों से निकल पाने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। लोन की रकम चुकाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो कहीं से अचानक होने वाली आमदनी से सब आसान हो जाने की संभावना है। खुद को पॉजिटिवनेस की तरफ मोड़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा तनाव में जा सकते हैं। प्रेम में पड़े लोग एकसाथ रहने का आनंद ले सकते हैं। साउथ आप के लिए लकी दिशा रहेगा।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गहरा लाल
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
आपका शानदार आइडिया प्रेमी को भी पसंद आने की उम्मीद है। पेशेवर रास्ते में आने वाली रुकावट पक्के इरादे को कमजोर नहीं बना सकती है। समझदारी के साथ किया गया निवेश भरपूर लाभ देता रहेगा। परिवार को आपके विचारों का साथ देने में मुश्किल आ सकती है। बड़ी रिकवरी के लिए अभी और धैर्य रखना होगा। यात्रा पर जाने वाले लोगों का दिन यादगार रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
जो लोग प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं उनका दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं तथा बैंक-बैलेंस मजबूत होगा। आमदनी के लिए नया उद्यम शुरू किए जाने की संभावना है। परिवार का कोई सदस्य आपको एक परेशानी से निकालने में मदद पहुंचाने वाला है। घर से बाहर की गतिविधियों में शामिल होने वाले लोग अपने आप को रिफ्रेश महसूस करेंगे। आप जीवनसाथी के खराब मूड को और खराब कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : पर्पल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
एक-दूसरे के प्रति आदर और सम्मान का भाव रखने के कारण आप अपने प्रेम को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आप अपने प्रयास से जीवन में सबका प्यार और लगाव हासिल कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाना काफी रोमांचक साबित होता है। आपके किसी करीबी के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से सुधार संभव है। आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में सक्षम हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
आप में से कुछ लोगों को अपनी पेशेवर प्रतिष्ठा के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को शानदार सफलता मिलने की संभावना है। व्यायाम बीच में छोड़े जाने से आप अपना शेप और बिगड़ता हुआ महसूस करेंगे। प्रेमी या जीवनसाथी का सपोर्ट और प्यार आपके लिए बेहद संतोषजनक साबित होगा। यदि आप आर्थिक तौर पर बहुत मजबूत हैं तभी किसी व्यापार का विचार करें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : कॉफी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
मानसिक तनाव गुजरे दिनों की बात हो गई, आप इस पर जीत हासिल करना सीखने में सफल रहेंगे। व्यापारी लाभ के लिए नया रास्ता अपना सकते हैं। कार्यस्थल पर व्याप्त कन्फ्यूजन को दूर कर लिए जाने की संभावना है। जीवनसाथी का अच्छा मूड पूरे घर का माहौल खुशनुमा बना सकता है। प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिता सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों का सफर बहुत अच्छा रहने वाला है। डाइट में परिवर्तन लाने के कारण आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैसे होते हैं मकर राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...