Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 से 22 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल...

हमें फॉलो करें 16 से 22 अप्रैल 2018 : साप्ताहिक राशिफल...
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
किसी मुद्दे को लेकर फैली गलतफहमी के बारे में स्पष्ट करना वर्तमान समय की मांग हो सकती है। किसी काम को लेकर सही रणनीति अपनाएं, दूसरों पर दोष मढ़ने से कुछ हासिल नहीं होगा। व्यापारिक मामले में अपने विकल्प खुले रखना आपके लिए बेहतर होगा। परिवार में कोई समारोह होने वाला है, उसके आयोजन में व्यस्त रहने की उम्मीद है। पढ़ाई में पिछड़ रहे लोग अपनी स्थिति सुधारने में कामयाब रहेंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आप किसी खास पारंपरिक कार्यक्रम में व्यस्त रहने वाले हैं। आपको पसंद करने वाला कोई व्यक्ति आपके काम का बोझ हल्का कर सकता है। आपकी मानसिक दशा सही स्थिति में नहीं रहेगी, ऐसे में किसी जिम्मेदारी को लेने से बचें अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। पढ़ाई में तरक्की की संभावना है। संबंधों में दूरी आने के संकेत हैं, आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
 
शुभ अंक: 8
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आपके कंधे पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है, इसका सामना करने में आप सक्षम साबित हो सकते हैं। काम के प्रति आपका समर्पण सफल साबित होने वाला है। शिक्षा के स्तर पर सबकुछ आपकी इच्छानुसार चलते रहने की संभावना है। खर्च को लेकर सावधान रहें, फिजूलखर्ची को लेकर सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सड़क पर चलते समय सावधानी रखें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
पेशेवर स्तर पर की गई मेहनत बेकार जाने के संकेत हैं। यदि आप पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे तो किसी अप्रत्याशित खबर से सामना करना पड़ सकता है। किसी संगठन में सही प्रभाव रखने वाले लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रख सकते हैं। घूमने या सिनेमा जाने के लिए अवकाश लिए जाने की संभावना है। घर के लिए कोई बहुमूल्य सामान खरीद सकते हैं। आर्थिक स्तर पर स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नारंगी
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपको नियमित काम के अतिरिक्त कुछ कामों की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। पढ़ाई के स्तर पर दूसरों की नकल करना खतरनाक हो सकता है। खुद से कमजोर किसी इंसान के ऊपर अपना गुस्सा निकालना मुनासिब नहीं होगा। जिसे आप पसंद नहीं करते हैं, उसे परेशान करने का कोई रास्ता निकाल सकते हैं। पढ़ाई में कोई आपकी मदद कर सकता है। सकारात्मक सोच की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : लैवेंडर
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए आपको समय देना पड़ेगा। आपके काम से सबको संतुष्टि मिलने की संभावना है। अंधविश्वास पर आधारित कोई विचार रखने से बचें, किसी को पसंद आने की संभावना नजर नहीं आ रही। पढ़ाई में जो कुछ चल रहा है, उससे वर्तमान का अंदाजा लगाया जा सकता है, इस बात का ध्यान रखें। रोमांटिक स्तर पर अच्छा समय गुजरने की संभावना है। लंबी यात्रा के विलंब का सामना करना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोज
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप किसी के दिमाग को पूर्णत: पढ़ पाने में सक्षम साबित होंगे और उसी के अनुरूप व्यवहार कर सकते हैं। आप तनाव और तनाव पैदा करने वाले व्यक्ति दोनों से दूरी रखने का प्रयत्न करेंगे। किसी विशेष परिस्थिति में आप अपनी राय रख सकते हैं। पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमता से ज्यादा बड़ा काम लेना असफल साबित होने की संभावना है। अपना प्रोफाइल लो रखने में ही भलाई है। पढ़ाई के स्तर पर अपनी हकीकत को लेकर आश्वस्त रहें, किसी अप्रत्याशित स्थिति से बच सकते हैं।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
किसी के खिलाफ जाकर आपको भले ही फिलहाल संतुष्टि मिल जाए लेकिन अतत: इसका नतीजा असफल रहेगा। कोई आप पर हावी होने का प्रयास कर सकता है, उसके प्रयास को सफल नहीं होने दे सकते। व्यापारिक स्तर पर किसी से मुलाकात सफल रहने की संभावना है। आप में से कुछ लोग किसी पार्टी या समारोह का आयोजन कर सकते हैं। शादीयोग्य लोग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की अपेक्षा रख सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : ब्राउन
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
किसी पर्यटन स्थल पर जाना आपको सुनहरी यादें देने वाला साबित होगा। परिवार में एकजुटता बनाए रखने के लिए आप लगातार प्रयत्न करते हैं, यही परिवार आपकी ताकत साबित होगा। आर्थिक दशा में सुधार के संकेत हैं। पढ़ाई को लेकर किसी से समय पर मिली सलाह बहुत फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंध में रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सफेद
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
किसी नए क्षेत्र में खुद को स्थापित करने का प्रयास सफल रहने वाला है। बहुत ज्यादा काम का बोझ लेना सही नहीं होगा, इसकी वजह से आप परिवार और दोस्तों से दूर हो सकते हैं। आपका पार्टनर आपके हर एक प्रयास में साथ नजर आएगा। किसी के कल्याण के लिए आपके द्वारा किया गया काम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन सकता है। पैसे को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी, आमदनी बढ़ने की संभावना है। फिटनेस को लेकर आप ज्यादा फिक्रमंद नजर आएंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
हर किसी के साथ सौहार्द बने रहने के कारण आपकी अच्छी छवि बन सकती है। आपके द्वारा दिया गया काम धीमी गति से करने के कारण आपको उस पर गुस्सा आ सकता है, गुस्से पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही दिखा रहे किसी व्यक्ति के प्रति आ रहे गुस्से पर काबू कर सकते हैं। किसी के प्यार में पड़ने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको एक आदर्श साथी को ढूंढने की आवश्यकता है। किसी संपत्ति पर मालिकाना हक मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
अपनी कमियों के लिए दूसरों को दोष देना बंद कर सकते हैं। किसी व्यापारिक प्रस्ताव को मानने से पहले उस पर भली प्रकार से विचार कर लेना फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कमजोर प्रदर्शन पर किसी की नजर जाने की संभावना है, सावधान रहें। मीडिया में काम करने वालों को अपने प्रयास के लिए उचित प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। किसी सामाजिक जिम्मेदारी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सुनहरा
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...