Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 से 18 जून 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 11 से 18 जून 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
आप जिसे चाहते हैं उसका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। जिस काम का दायित्व आपने हाल ही में लिया है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा सकते हैं। बचत को लेकर परिवार के सामने एक मिसाल कायम कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर सही समय पर उठाया गया कदम आपको कई सारी रुकावटों से बचा सकता है। किसी पुराने दोस्त या सहकर्मी से मुलाकात होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
आपका कोई पुराना साथी या प्रेमी आपकी लाइफ में आ सकता है, उसकी वजह से रातों की नींद गायब होने की संभावना है। जो आपके खिलाफ कुछ बोल रहा है उसे उचित जवाब देने का मौका हो सकता है। पेशेवर स्तर पर आने वाले किसी मौके का लाभ लिया जा सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से होने वाली मुलाकात रोमांचक रहने की उम्मीद है। लोन की रकम लौटाने में सफल रहेंगे। किसी चीज की अति स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
रियल स्टेट में पैसा लगाना सही निवेश साबित होगा। पेंडिंग पड़े किसी संपत्ति विवाद का फैसला आ सकता है, फैसला आपके हक में जाने की संभावना है। अपनी क्षमता और कुशलता से किसी खास इंसान को प्रभावित करेंगे जिसका लाभ आपको आगे जाकर मिलने वाला है। आर्थिक संकट झेल रहे लोगों की स्थिति में सुधार की संभावना है। आपको किसी ऐसे इंसान की तलाश है, जो आगे आपके काम आ सके। स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
आमदनी के लिहाज से दिन मिले-जुले रहने वाले हैं। आता हुआ मौका भी पलट सकता है इसलिए अपने लिए अन्य विकल्प के दरवाजे बंद करने से बचें। वर्तमान नौकरी का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आपका काम लोगों के बीच प्रशंसा का विषय बन सकता है। खराब मूड में बिगाड़ चुके संबंध को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार किए जाने की संभावना है।
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपका बदला-बदला मूड रोमांटिक स्तर पर कुछ खास करने के लिए प्रेरित कर सकता है। कहीं आउटिंग के लिए जा सकते हैं। पेशेवर स्तर पर तनाव होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों को अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खाने-पीने का शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता को हल्के में लेने से बचें, मौका आपके हाथ से निकल सकता है। किसी समारोह में हिस्सा लेने का मन होते हुए भी समय अभाव में वंचित रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : आसमानी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप खुद को पहले से अधिक तंदुरुस्त महसूस करेंगे। कार्य के मामले में अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी सभी क्षमताओं का प्रयोग कर सकते हैं। आप किसी विवाद को बातचीत से सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि इसे किया कैसे जाए? जरूरत से ज्यादा यात्रा का आपके शरीर पर बुरा असर होने की आशंका है। परिवार के नौजवानों के साथ सुखद समय बिताए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
किसी परियोजना को संपन्न कर हल्कापन महसूस करने की उम्मीद है। सामाजिक स्तर पर कोई आपसे आंख मिलाने से बचता नजर रहा है, उसके मन में कोई चोर होने की संभावना है। किसी सामाजिक मसले को हल करने का प्रयास रहेगा। आपके इस काम की चारों तरफ सराहना हो सकती है। शिक्षा के स्तर पर शानदार परिणाम की संभावना है। पेशेवर स्तर पर कोई सम्मानित काम मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग: लेमन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
कोई अच्छे निवेश का मौका सामने आने वाला है जिससे आपको आर्थिक सुरक्षा का एहसास होने की उम्मीद है। आपकी मानसिक अवस्था किसी महत्वपूर्ण काम को शुरू करने की दशा में नहीं हो सकती है। अपने उत्साह को कभी कम नहीं होने देना आपकी ताकत है, यही ताकत आपको करियर में ऊंचे मुकाम तक ले जा सकती है। आमदनी का नया स्रोत ढूंढने में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार का कोई सदस्य आपको सही सलाह देगा जिसे आप गांठ बांध सकते हैं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आप जो भी करने जा रहे हैं उसमें परिवार आपके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अपनी गलती मानने के बदले उस बात पर अड़े रहने का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। किसी विवाद में जान-बूझकर आप अपना पैर फंसा सकते हैं। पेशेवर मामले में आपके काम को नजरअंदाज किया जा सकता है। पढ़ाई से ध्यान भटकने की संभावना है। संपत्ति खरीददारी में मोल-जोल होने की संभावना नहीं है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
सफल होने के लिए आप किसी शॉर्टकट का सहारा नहीं ले सकते हैं। यह समय अपने जीवन का दृष्टिकोण बदले का है। आपको कोई ऐसा काम भी पूरा करना पड़ सकता है, जो आपकी योजना में शामिल नहीं था। कुछ भी अपने आप नहीं होता है, इस बात को आप अच्छी तरह जानते हैं इसलिए कार्यस्थल पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेने का प्रयास कर सकते हैं। फिजिकल काम न करने के कारण आपका शेप बिगड़ सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैंगनी
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
अपनी आकांक्षाओं को बढ़ावा देने से पहले उसका विकल्प भी सोच लेना सही रहेगा। कार्यस्थल पर जो आपका पैर खींच रहा है, उसके प्रति नफरत पाल सकते हैं। किसी मेहमान के घर आने से आपका निजी काम तबाह हो सकता है। आपके द्वारा खरीदी गई संपत्ति किसी विवाद में पड़ जाने की संभावना है जिसकी वजह से आपकी रातों की नींद खराब हो सकती है। गलत निवेश में पैसा लगाने के संकेत हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
आप अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली चीजों पर दावेदारी दिखा सकते हैं। जो कुछ भी योजना आपने बनाई है, वो पूरी तरह से सफल रहने की संभावना है। पेशेवर स्तर पर नियंत्रण से बाहर हो चुके किसी काम को संभालने के कारण आपकी सराहना हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति ठीक होने में अभी और थोड़ा वक्त लग सकता है, धैर्य से काम लें। किसी तुच्छ काम को करने से बचने के लिए बहाने का सहारा लिया जा सकता है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
ALSO READ: जून 2018 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए, जानिए...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

13 जून को होगा पुरुषोत्तम मास समाप्त, लाभदायी होंगे ये खास 10 उपाय