Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

हमें फॉलो करें सूर्य का मकर राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk

, गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (18:21 IST)
Surya Gochar Makar 2024 : सूर्य 15 जनवरी 2024 को प्रात: 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के शनि की राशि मकर में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर होगा उसका प्रभाव। आओ जानते हैं 12 राशियों का राशिफल। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं।
 
1. मेष राशि : आपकी राशि के सूर्य पंचम भाव के स्वामी हैं और अब वे दशम भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए चमत्कार साबित हो सकता है। आपकी आमदानी में बढ़ोतरी हो जाएगी। दांपत्य जीवन और परिवार में खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में होगा। यात्रा का सुख मिलेगा। मामूली रूप से सेहत गड़बड़ रह सकती है।
 
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होकर नवम भाव में स्थित रहेंगे। यह आपके भाग्य को जागृत करेगा। सुख संपत्ति और शांति मिलेगी। करियर और नौकरी में नए मौके मिल सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो मुनाफा दोगुना होगा। परिवार में खुशी रहेगी। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा को प्रमोशन मिल सकता है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में स्थित रहेंगे। अष्टम भाव का सूर्य नौकरी और व्यापार में परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरी में बदलाव और व्यापार में नुकसान हो सकता है। सोच समझकर खर्चा करें। रिश्तों को लेकर भी सतर्क रहें। परिवार के साथ तालमेल की जरूरत है। घटना दुर्घटना से बचकर रहें। हालांकि आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी। 
 
4. कर्क राशि : आपकी राशि के सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में गोचर करेंगे। करियर और नौकरी में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। सहकर्मियों के साथ परेशनी खड़ी हो सकती है। व्यापार पर पहले की अपेक्षा अधिक ध्यान देना होगा। रिश्तों में अहंकार के कारण वाद विवाद होगा। यदि आप दूसरों की भावना समझकर संयम से काम लेंगे तो शांति बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के सूर्य प्रथम भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए यह गोचर अच्‍छा साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे और व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। हालांकि आपको परिवार और जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत है। अन्यथा विवाद होगा। सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
webdunia
6. कन्या राशि : आपकी राशि के सूर्य बारहवें भाव के स्वामी होकर पांचवें भाव में गोचर करेंगे। करियर और नौकरी में परेशानी खड़ी हो सकती है। व्यापारियों के लिए मिलाजुला समय रहेगा। रिश्तों में तनाव के संकेत है। जीवनसाथी के साथ खुश रहना है तो सामंजस्यता की आवश्यकता है। सेहत में मामूली समस्या रहेगी। जैसे सर्दी, खांसी जुकाम।
 
7. तुला राशि : आपकी राशि के सूर्य ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर चौथे भाव में गोचर करेंगे। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। यात्रा का लाभ मिलेगा।  भाई बहनों का समर्थन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या पुरस्कार मिलने की संभावना है। व्यापार संतुष्टिदायक चलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पैसा कमाने और धन संचित करने में भी कामयाब रहेंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी।
 
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी राशि के सूर्य दसवें भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में गोचर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और अच्‍छे अवसार प्राप्त होंगे। यात्रा से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आपकी सेहत भी अच्‍छी बनी रहेगी।
webdunia
9. धनु राशि : आपकी राशि के नवम भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर होगा, जो भाग्य के लिए अच्छा माना जा रहा है। पिता का समर्थन मिलेगा। धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली और समृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। सूर्य के शुभ प्रभाव के कारण आप कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का प्रथम भाव में गोचर होगा। मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें घर का स्वामी होकर पहले घर में स्थित रहेगा। नौकरी और व्यापार में मिलाजुल समय रहेगा। दोनों ही क्षेत्र में बदलाव की संभावना है। हालांकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। सेहत की दृष्टि से देखें तो जोड़ों में दर्द या अकड़न हो सकती है।
 
11. कुंभ राशि : आपकी राशि के सातवें भाव के स्वामी सूर्य का बारहवें भाव में गोचर होगा। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तनाव रहेगा। अनावश्यक खर्चे बढ़ जाएंगे। धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्यता की कमी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
12. मीन राशि : आपकी राशि के सूर्य छठे भाव के स्वामी होकर आपके ग्यारहवें भाव में स्थित रहेंगे। इस दौरान आपके सभी प्रयास सफल होंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति हासिल कर सकते हो। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने और रिश्ते में प्यार की भावना विकसित करने की स्थिति में नजर आएंगे। सेहत मिलीजुली रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 जनवरी 2024 : आपका जन्मदिन