Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

11 से 19 नवंबर और 24 से 28 दिसंबर के बीच है बर्थ डे तो जानिए क्या है खास

हमें फॉलो करें 11 से 19 नवंबर और 24 से 28 दिसंबर के बीच है बर्थ डे तो जानिए क्या है खास

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। भारत में 12 और पश्‍चिम में 14 राशियों के अस्तित्व को मान्यता है जबकि राशिपथ पर और भी राशियां होती हैं। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है उन्नीवसवीं राशि सरपॅन्स।
 
 
सर्प या सरपॅन्स (sign of Serpens) तारामंडल पृथ्वी के उत्तरी भाग से नजर आने वाला एक तारामंडल है। इसके दो हिस्से हैं- 'सर्प सिर' (Serpens Caput) जो पश्चिम में दिखता है और 'सर्प दुम' (Serpens Cauda) जो पूर्व में दिखता है। इन दोनों हिस्सों के बीच में सर्पधारी तारामंडल (Ophiuchus ऑफीयूकस) आता है। सर्प तारामंडल में नौ मुख्य तारे हैं।
 
 
यदि आपका जन्म 11 से 19 नवंबर और 24 से 28 दिसंबर के बीच हुआ है तो आपमें गजब की बौद्धिक क्षमता है। आप अपने मुल्यों पर कायम रहने वाले व्यक्ति हैं।
 
 
लोग आपको अनैतिक समझ सकते हैं, लेकिन सच में ही आप 'सच' के साथ रहना पसंद करते हैं। यह दूसरों को खराब या अच्छा समझने से कहीं ज्यदा बेहतर है। कोई किसी की स्वतंत्रता का हनन करता है तो आप उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। आपका दिमाग आपसे भी तेज है। दुश्मनों को छोड़ देना आपकी आदत नहीं है।
 
 
आपमें जहां एक यौद्धा के गुणों की तलवार है वहीं आपमें धार्मिक गुणों की चमक है। आपके पास दोनों हैं- तलवार और तर्क। लेकिन इसके अलावा आपमें एक दुर्गुण है वह यह कि आप लोगों से ईर्ष्या रखते हैं।
 
 
आप एक महान लेखक, विचारक, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री बन सकते हैं। आपमें अच्छे सलाहकार के गुण भी हैं। जरूरत इस बात की भी है कि ईर्ष्या के अलावा आप अनैतिक संबंधों से भी दूर रहें अन्यथा जीवन संकटपूर्ण स्थिति में हो सकता है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत पंचमी पर नन्हे बच्चों की बुद्धि विकास के लिए यह प्रयोग करें... देवी सरस्वती देंगी आशीष