Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मई 2018 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, जानिए...

हमें फॉलो करें मई 2018 : यह माह कितना शुभ है आपकी राशि के लिए, जानिए...
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* मई 2018 में 12 राशियों का भविष्य-फल
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि लाभ देगी। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी तथा विदेश यात्रा के योग बनेंगे। किसी मित्र से दूरी होगी।
 
दि. 4, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार की सफलता वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। भाई के परिवार में तकलीफ रहेगी।
 
दि. 8, 26 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
श्रीराम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम फल वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता को तकलीफ रहेगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी किसी पद की प्राप्ति होगी।
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि लाभ देगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। बहन से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 4, 12 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
श्रीराम स्तुति लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। नौकरी में ऊंचाई मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
 
दि. 9, 27 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह कोर्ट-कचहरी में विजय वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा के योग हैं। गृहस्थ जीवन में परेशानी आएगी व भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 15, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6, 28 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को परेशानी आएगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
 
दि. 8, 16 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गायत्री मंत्र करना लाभप्रद रहेगा। 
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि अच्छा लाभ देगी। पिता को कष्ट रहेगा। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 10, 27 शुभ हैं। 21 अशुभ है। 
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। सामाजिक यात्रा होगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। 
 
दि. 11, 20 शुभ हैं, 27 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह कृषि लाभ वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में पदोन्नति में रुकावट आएगी। माता को शारीरिक कष्ट रहेगा। पत्नी को पदोन्नति मिलेगी।
 
दि. 18, 27 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आकर्षक और लोकप्रिय होते हैं मई में जन्मे जातक...