Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

18 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 18 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। शोक संदेश मिल सकता है, धैर्य रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व रोग से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। राजभय रहेगा। विवाद न करें। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय बढ़ेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 जून 2018 : आपका जन्मदिन