Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। मान-सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनलाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भय रहेगा। यात्रादि लाभप्रद रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यपद्धति में परिवर्तन लाभदायक रहेगा। योजना फलीभूत होगी। सरकारी कार्यसिद्धि होगी। मान बढ़ेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धार्मिक आस्था बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन