Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 28 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। अपेक्षित कार्यों में बाधा आएगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। नीति में परिवर्तन होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनलाभ होगा। विवाद को तूल न दें। क्लेश होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। लाभ कम होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्‍ट संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु भय रहेगा। झंझटों में न पड़ें। रुके कार्य बनेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय तथा तनाव बने रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति होगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन सामने आएगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वाभिमान बना रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। चोट व रोग से बचें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमाद न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन