Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 7 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक नीति में सुधार होगा। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शोक समाचार मिल सकता है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता बढ़ेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्ययवृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद व जल्दबाजी से बचें। यात्रा व नौकरी लाभ देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 मई 2018 : आपका जन्मदिन