Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनिवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

हमें फॉलो करें शनिवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (00:39 IST)
* शनिवार, 9 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : खर्च बढ़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनहानि संभव है। विवाद व जोखिम उठाने से बचें। भागदौड़ रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम थोड़े प्रयास से मिल सकती है। यात्रा लाभदायक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नई योजना बनेगी। पूछ-परख रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। धनार्जन होगा। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना से बचें। रोग व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों को झगड़ों में न पड़ें। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय तथा यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्‍त हो सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। विवेक का प्रयोग करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विरोधी मौका ढूंढेंगे। बुरी खबर मिल सकती है। धैर्य रखें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का रंग लाएगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। कार्यसिद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (9.9.2017)