Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 7 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 7 मई 2016 (00:04 IST)
मेष - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। निवेश-नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। शारीरिक कष्ट रह सकता है।


कल्याणकारी उपाय - रक्त वस्त्र दान करें।


वृषभ - भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। अचानक बड़ा लाभ संभव है। कार्य की अधिकता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - किसी गरीब व्यक्ति को पेटभर भोजन कराएं।


मिथुन - फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय-व्यय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - गुड़-चना वितरण करें।


 

कर्क - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय - काली उड़द धर्मस्थलों में रखें।


सिंह - नई योजना कार्यपद्धति में बदलाव करेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। आशंका-कुशंका से कार्य में रुकावट होगी।
कल्याणकारी उपाय - चने की दाल धर्मस्थल में रखें।


कन्या - तीर्थ दर्शन संभव है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - कुत्तों को खाना खिलाएं।


 

तुला - जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - मीठा दूध वितरण करें।


वृश्चिक - प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। पुराना रोग परेशान कर सकता है। बाधा दूर होगी। लाभ होगा। तनाव रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - काले वस्त्र दान करें।


धनु - संतान की चिंता रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। लाभ होगा।उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - पक्षियों को दाना चुगाएं।


 

मकर - पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय व यात्रा लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - कुत्तों को रोटी डालें।


कुंभ - शत्रु व रोग परेशान करेंगे। दु:खद समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - चावल धर्मस्थल में रखें।


मीन - प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। भ्रम की स्‍थिति उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय - पीला वस्त्र दान करें।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज के मुहूर्त (7.5.2016)