Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

7 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 7 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुसंगति से बचें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाजी न करें। हानि होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुरी सूचना मिल सकती है। अपेक्षित कार्यों में देरी होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। झंझटों में न पड़ें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यवसाय ठीक चलेगा। उत्साहजनक सूचना प्राप्त होगी। स्वाभिमान बना रहेगा। प्रसन्नचित्त बने रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। योजना फलीभूत होगी। वरिष्‍ठजन सहयोग करेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। चोट व रोग से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें, धैर्य रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन