Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 6 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा सफल रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कुसंगति से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रहेगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ अधिक होगी। आराम नहीं मिलेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से काम बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शत्रु परास्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आंखों में चोट व रोग से पीड़ा संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। बेचैनी रहेगी। स्वाभिमान बना रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय धीमा चलेगा, धैर्य रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। प्रमाद न करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 मई 2018 : आपका जन्मदिन