Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 6 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। मेहनत का फल मिलेगा। धनार्जन होगा। थकान महसूस होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वाभिमान रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम न लें। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोरी व विवाद से हानि संभव है। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख रहेगी। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। निश्चिंतता रहेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों में न पड़ें। थकान रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कोर्ट-कचहरी में सहयोग मिलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से बचें। बुरी सूचना मिल सकती है। चिंता रहेगी। चोट व रोग से हानि संभव है। दौड़धूप रहेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 दिसंबर 2017 : आपका जन्मदिन