Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्रवार : क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

हमें फॉलो करें शुक्रवार : क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (00:42 IST)
* शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हानि संभव है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। अस्वस्थता से बाधा संभव है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। भूमि व भवन का कार्य बनेगा। लाभ होगा। उन्नति होगी। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा उत्पन्न हो सकती है। घर-बाहर तनाव रहेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कष्ट, भय, तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। विवाद न करें। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। सम्मान बढ़ेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद न करें। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। वरिष्ठजनों से संबंध बढ़ेंगे। झंझटों से दूर रहें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर परिवार की चिंता रहेगी।
 
 
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (4.8.2017)