Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

4 से 10 फरवरी 2019 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 4 से 10 फरवरी 2019 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* इस सप्ताह किसके चमकेंगे सितारे, जनिए...
 
मेष
 
जिस तरह आप लोगों के संपर्क में हैं, उससे आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपने जिसकी मदद की है, वो आपका एहसान चुकाना चाह रहा है। घर में किसी बुजुर्ग से बात करते समय शिष्टाचार न भूलें। आप में से कुछ लोग अपनी वित्तीय अनियमितता को दूर करने के लिए जद्दोजहद करेंगे। संतुलित खान-पान की बदौलत आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : केसरिया
 
वृषभ
 
आप किसी महत्वपूर्ण बातों का तर्कपूर्ण निष्कर्ष निकाल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी खास कला के कारण ऊंचा दर्जा मिल सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी क्षमता को समझा जाएगा। रुका हुआ धन जल्दी ही वापस मिल जाएगा। अपने अच्छे स्वभाव के कारण लोगों के बीच आपकी अच्छी साख बनेगी। आपका दिन रोमांटिक रहेगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
 
मिथुन
 
जिस व्यक्ति को लेकर आपकी धारणा गलत थी, वो आपकी मदद कर आपको चौंका सकता है। पेशेवर स्तर पर आपको कामयाबी मिलने की प्रबल संभावना है, इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ बड़ा हासिल करने की महत्वाकांक्षा आपको कामयाब बना सकती है। घर-परिवार में खुशहाली रहेगी। कोई निजी स्वार्थ की वजह से आपके ज्यादा करीब आने की कोशिश कर रहा है, उसे नजरअंदाज करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा लाल
 
कर्क
 
अत्यधिक यात्रा की वजह से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। घर से दूर रहकर नौकरी करने वालों को घर की याद सता सकती है। विरोधी पार्टी से किसी के साथ मुठभेड़ आपका दिन बना सकता है। शादीयोग्य लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा होने की वजह से आपकी नींद हराम हो सकती है। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। तंदुरुस्त रहने के लिए अपनी योजना को साकार करें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : मटमैला
 
सिंह
 
शैक्षणिक स्तर पर पर्याप्त मेहनत नहीं करने के कारण आपको दिक्कत हो सकती है। ऊंचाई पाने के लिए आपको सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि लक्ष्य भी तय करना होगा। घरेलू मामले में आप अपने मुद्दे पर टिके रहेंगे। जिसे आप पसंद नहीं करते हैं उसका फोन आपको आ सकता है। कोशिश करें कि आप उनसे अच्छे से बात कर सकें। अपने प्यार से किए हुए वादे को लेकर सावधान रहें, परखने की नीयत से रिश्ता बनाना सही नहीं होगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा हरा 
 
कन्या
 
ऑफिस के किसी मुद्दे को हल्के में न लें, आप पर लोगों की नजर है। घरेलू मामले में कुछ अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है जिससे आपका बजट बिगड़ने की संभावना है। पति-पत्नी या घर के किसी सदस्य के बीच कहासुनी हो सकती है जिससे घर में बिखराव होगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आपके साथ सख्त हो सकता है अत: आप खुद पर काबू रखें। मानसिक अशांति से बचने के लिए अपने रास्ते पर नजर दौड़ाएं। संपत्ति विवाद में कानूनी रास्ता अपनाना पड़ सकता है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का लाल
 
तुला
 
किसी काम को शुरू करने से पहले दिए गए सुझाव का ध्यान रखें। आप किसी को अपनी गाड़ी में लिफ्ट देने से बचें। कोई आपके खर्च पर ध्यान दे, ये आपको पसंद नहीं है लेकिन भविष्य में ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहेंगे, लेकिन हो सकता है उनके पास इसके लिए वक्त न हो। आप जिसके साथ लंबे संपर्क में थे, हो सकता है वो कोई खुशखबरी दे आपको। लालच के बावजूद आप खानपान में संयम रखने में सक्षम होंगे।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सरसों का पीला रंग
 
वृश्चिक
 
घर में कोई आप पर नियंत्रण करने की कोशिश करेगा जिसकी वजह से आप बागी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर विवाद से बचना हितकर होगा। किसी मुद्दे को लेकर हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के साथ आंख न मिला पाएं। शैक्षणिक मोर्चे पर भाग्य आपका साथ देगा। पेशेवर तौर पर आपको थोड़ा और व्यावहारिक होने की जरूरत होगी। आर्थिक मोर्चे पर स्थिति सुधर रही है, बचत का भी ध्यान रखें। आप कोई चल-अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : दूधिया
 
धनु
 
आपको कमाने का नया जरिया मिलेगा जिससे अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कई बार ज्यादा तार्किक होने और बहस करने से अच्छा है कि आप बातों को चुपचाप सह लें। कार्यस्थल पर अपने सफल होने के तरीके और विचारों को सबके सामने जाहिर न करें अन्यथा अन्य लोग उसका फायदा उठा सकते हैं। लंबे समय से चल रहे रोमांस को अगर आप समय नहीं देंगे तो वह खत्म हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसकी विस्तृत जानकारी रखें, सतही ज्ञान से बात नहीं बनेगी।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा नीला 
 
मकर
 
किसी परियोजना को आप बेहतरीन ढंग से संपन्न करेंगे जिससे ऑफिस में आपकी इज्जत बढ़ेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आपके बहुत आगे जाने की संभावना है। सामाजिक श्रेणी में कुछ लोग आपका समय बेकार करने की फिराक में हैं। समझदारी से इस परिस्थिति से निकलने की कोशिश करें। अपने साथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। आप किसी बाहरी खाने की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए सही साबित होगा। पैसा थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का विचार कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा लाल
 
कुंभ
 
दुकान की बिक्री बढ़ाने के लिए थोड़ा प्रदर्शन करने की जरूरत है। प्रचार पर पैसे खर्च करने होंगे। यदि ऑफिस में कोई काम आपकी समझ से परे है, तो किसी वरिष्ठ की मदद लेने में संकोच नहीं करें। पढ़ाई को हल्के में लेने से पछताना पड़ सकता है, समय रहते स्थिति सुधार लें। प्रेम-प्रसंग आपके काम को प्रभावित कर सकता है। परिवार में आप खुद को तिरस्कृत महसूस कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मीन
 
आपने जो छोटा सा निवेश किया था उसका फायदा आपको मिलने वाला है। आपके दिमाग में बातें घूमती रहेंगी कि आपने किसको क्या मदद की है? किसी खास बात को लेकर आप खुद को उत्साहित महसूस करेंगे और परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। कुछ लोग छुट्टी मनाने जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपकी सजगता सही दिशा में जा रही है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा लाल
 
ALSO READ: क्या आपका बर्थ डे फरवरी में है? जानिए कैसे हैं आप...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 फरवरी 2019 का राशिफल और उपाय...