Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

27 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 27 जून 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कुसंगति से हानि होगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। धनार्जन होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। तनाव रहेगा। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय बढ़ेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। दौड़धूप रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अचानक बड़ी समस्या आ सकती है। फालतू खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व रोग से बचें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। आय में वृद्धि होगी। क्रोध न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नया कार्य प्रारंभ हो सकता है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 जून 2018 : आपका जन्मदिन