Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...

हमें फॉलो करें राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (00:57 IST)
* गुरुवार, 27 जुलाई 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। आनंदोत्सव में भाग ले सकते हैं। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मेहनत का फल मिलेगा। प्रशंसा होगी। जल्दबाजी न करें। धर्नाजन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। पूछ-परख बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अपव्यय से तनाव होगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। व्यर्थ दौड़धूप होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। थकान रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। राजनीतिक लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कुसंगति से हानि होगी। कष्ट संभव है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। झंझटों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। जोखिम न लें। कष्ट संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। जल्दबाजी न करें। प्रमाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लाभ होगा।
(वीडियो) 
 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (27.7.2017)