Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

27 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 27 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। अपेक्षित कार्यों में बाधा होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धनहानि संभव है। थकान रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। झंझटों में न पड़ें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय, कष्ट व चिंता का वातावरण बन सकता है। फालतू खर्च अधिक होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवाद से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन सहज होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु शांत रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। विवाद न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

27 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन