Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 26 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 26 जुलाई 2016 (00:24 IST)
* कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 

 
मेष- बुद्धि का प्रयोग करें। झगड़े-झंझटों को बढ़ावा न दें। जोखिम-जल्दबाजी से बचें। फालतू खर्च में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन से लाभ में वृद्धि होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। तीर्थाटन से शांति प्राप्त होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


सिंह- जोखिम व जल्दबाजी से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 

कन्या- व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- मनपसंद भोजन प्राप्त हो सकता है। यात्रा मनोरंजक होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त कर सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- अप्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। झगड़ों में न पड़ें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल होंगे। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- विरोधी शांत रहेंगे। प्रसन्नता वृद्धि करने वाले समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। निवेश लाभप्रद रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- मनोरंजक यात्रा होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (26.7.2016)