Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

25 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 25 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। हानि संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यकारी अनुबंध होंगे। पैसों की आवक बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। धनार्जन होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी व लापरवाही से नुकसान होगा। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लौहपात्र दान करें।
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। शुभ समय।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें। शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ में कमी रहेगी। थकान महसूस होगी। जोखिम न उठाएं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : मेहनत सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। हल्की मजाक करने से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दान करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

25 सितंबर 2018 : आपका जन्मदिन