Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज राशि अनुसार आजमाएं यह शुभ उपाय...

हमें फॉलो करें आज राशि अनुसार आजमाएं यह शुभ उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 25 जून 2017 (00:43 IST)
* रविवार, 25 जून 2017 का राशिफल
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा शुभ रहे।
 
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -  'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मित्र व संबंधी से भेंट होगी।
 
 
 

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -  'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। फालतू खर्च होगा। झंझटों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर टलेंगे।
 
 

 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -  'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उन्नति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे।
 
 

 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। धार्मिक यात्रा हो सकती है। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जल्दबाजी न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
 

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वै‍वाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बाहरी सहायता से कार्य पूर्ण होंगे। लाभ होगा।
 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय -  'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। जोखिम न लें। विवाद से बचें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
 

 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता बनी रहेगी।
 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। परिश्रम अधिक होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (25.6.2017)