Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

23 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 23 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव का निमंत्रण मिलेगा। मित्र मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिलने से तनाव रहेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। कार्यों में विलंब होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मान-सम्मान‍ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आगंतुकों पर व्यय होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। चोट व रोग से बचें। राजकीय बाधा दूर होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा। जोखिम न लें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठजनों की बात मानें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। आय बढ़ेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

23 मई 2018 : आपका जन्मदिन