Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 21 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर की चिंता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धैर्य रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। धनार्जन होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता, भय व कष्ट का माहौल बन सकता है। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। लाभ कम होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजभय रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा होगी। मित्र व संबंधियों से मेल बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनार्जन होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लाभ कम होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 दिसंबर 2017 : आपका जन्मदिन