Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 19 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कुसंगति से हानि होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपरिचितों पर भरोसा न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। आर्थिक नीति में बदलाव होगा। कार्यसिद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। आय में वृद्धि होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कार्य में बाधा होगी। जोखिम न उठाएं।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। जी‍वनसाथी से सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। प्रमाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। थकान अनुभव होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम न उठाएं। कानूनी बाधा आ सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय बढ़ेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

19 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन