Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

18 मई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 18 मई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अतिथि आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत‍ के कार्य टालें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। बेचैनी रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। शत्रु भय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। शोक समाचार मिल सकता है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय धीमा चलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 मई 2018 : आपका जन्मदिन