Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 नवंबर 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन सहज ही मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नए काम प्रारंभ हो सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कमजोरी रह सकती है। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। सुख के साधनों पर खर्च होगा। पार्टनरों से मतभेद खत्म होंगे। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आलस्य रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। धनलाभ होगा। कारोबारी समस्याएं कम होंगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। अकारण क्रोध रहेगा। दूसरों के भरोसे काम न करें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। जल्दबाजी न करें। बड़ों की बात मानें। विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। यात्रा का मन बनेगा। धनलाभ होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। बेरोजगारी दूर होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।' 
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में संतुष्टि रहेगी। निवेश से लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ सों सोमाय नम:।' 
 
आज का भविष्य : दौड़धूप अधिक होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बगैर बात के विवाद हो सकता है। बुरी खबर मिल सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। बाहरी सहायता समय पर मिलेगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना का भय है। धनलाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नेत्र, कर्ण व शिरोरोग हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति मान-सम्मान के साथ हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक शांति बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव व निराश हावी रहेंगे। अपरिचित व्यक्ति पर अं‍धविश्वास न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। वस्तुएं गुम हो सकती हैं। आय होती रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा। प्रयास करते रहें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 नवंबर 2018 : आपका जन्मदिन