Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दौड़धूप रहेगी। व्यवसाय कमजोर रहेगा, धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आय के साधन बढ़ेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। तनाव रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लेनदारी वसूल होगी। परिवार की चिंता रहेगी। आय बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 जुलाई 2018 : आपका जन्मदिन