Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। योजना फलीभूत होगी। विरोध होगा। धनार्जन होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों पर अतिविश्वास हानि देगा। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय से लाभ बढ़ेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांति बनाए रखेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिलने से तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। नकारात्मकता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। थकान महसूस करेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। थकान व कमजोरी महसूस करेंगे। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन