Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 17 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। यात्रा से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सावधानी रखें। लाभ होगा। उन्नति निश्चित होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। संबंध में सुधार होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन