Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शनिवार : आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

हमें फॉलो करें शनिवार : आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (00:45 IST)
* शनिवार, 16 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : विरोध होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चोट व रोग से बाधा संभव है। जोखिम न लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिल को ठेस पहुंच सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रहेगा। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन आ सकती है। फालतू खर्च होगा। चोट व रोग से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। अप्रत्याशित घटना घट सकती है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। उन्नति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (16.9.2017)