Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 16 अप्रैल 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा सफल रहेगी। आय बढ़ेगी।

वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखे। लाभ कम होगा।

मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कष्ट संभव है।

कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रमाद न करें।

कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। बेकार भागदौड़ होगी।

तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ होगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : शत्रु परास्त होंगे। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। लाभ होगा।

धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : परिवार की चिंता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। तनाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश होगा। लाभ कम होगा।

कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : कम प्रयास से ही कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 अप्रैल 2018 : आपका जन्मदिन