Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 15 दिसंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद व्यंजनों का आनंद मिलेगा। थकान महसूस होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी खबर मिलने से खिन्नता रहेगी। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मेहनत रंग लाएगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में तरक्की संभव है। लाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ सूचना प्राप्त होगी। सम्मान बना रहेगा। बाहरी सहायता से कार्य होंगे। झंझटों में बिलकुल न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बड़े खर्च सामने आएंगे। व्यवस्‍था मुश्किल से होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। मानसिक अशांति रहेगी। थकान रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नीति निर्धारण होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। शुभ समय।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी से हानि संभव है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 दिसंबर 2017 : आपका जन्मदिन