Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

14 से 20 जनवरी 2019 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 14 से 20 जनवरी 2019 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे
 
मेष
 
विदेश में रहने वाले लोगों को अपनों की याद परेशान कर सकती है। मौसम के परिवर्तन के कारण बच्चों के स्वास्थ्य में थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती है जिसे लेकर चिंता बनी रहेगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा गंभीर होने की जरूरत है। रोमांटिक जीवन में छाई मायूसी को खत्म करने की कोशिश होगी।
 
भाग्यशाली अंक : 4
भाग्यशाली रंग : नीला
 
वृषभ
 
नौकरी में कुछ असफलताओं के बाद आप जोरदार वापसी करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है। समझदारी से की गई वित्तीय योजना आपकी खुशहाली का कारण बनेगा। सामाजिक मोर्चे पर आप जरूरी जिम्मेदारी पूरा करेंगे। घरेलू समारोह में आपके द्वारा की गई तैयारी को सराहना मिलेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : हरा
 
मिथुन
 
यदि आप अपने काम को शिखर पर देखना चाहते हैं तो आपको सामाजिक स्तर पर प्रभावशाली लोगों से अपनी जान-पहचान बढ़ानी चाहिए। नया ऑफिस या नई शाखा खोलना फायदेमंद साबित होगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ दिक्कतों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आपको थोड़ा धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अपने रिश्ते में ताजगी लाने के लिएआप साथी के साथ विदेशी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : गहरा नीला
 
कर्क
 
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आराम करने से जल्दी ही राहत मिलेगी। जीवन में रोमांस भरने का आपका प्रयास सफल होगा। अपनी परेशानी या चिंता जीवनसाथी से बांटने पर आपको पूरा सहयोग मिलेगा। सपने सजाने में समय व्यतीत न करें कार्यस्थल पर जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ध्यान से पूरा करें। घरेलू बातें सरेआम होने से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : सुनहरा
 
सिंह
 
पेशेवर मोर्चे पर आपको सौंपा एक कार्य संतोषजनक ढंग से संपन्न हो जाएगा। पहले किए गए निवेश से अच्छी आमदनी होगी। सामाजिक मोर्चे पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कुछ लोग खास रोमांटिक पल बिताने के लिए विशेष योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना असफल हो सकती है। जो लोग घर के लिए सोच रहे हैं, उनकी लताश पूरी हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 15
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
 
कन्या
 
लगातार कई सप्ताह से रात्रि की शिफ्ट करने के बाद अब आपको निजात मिल सकती है। परिणाम तो अभी नहीं दिखेगा, पर आप संकल्प के रास्ते पर निकल चुके हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपको भारी पड़ सकता है, बेहतर होगा कि आप अपनी जांच करवाएं। सगे-संबंधियों के साथ की गई यात्रा में भारी खर्च करना पड़ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नील रंग
 
तुला
 
चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाने के बाद भी आप अपनी कोशिश की बदौलत उससे निकलने में कामयाब हो जाएंगे। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए जरूरी मद में कटौती करने से बचें। आप अपना आवास बदल सकते हैं। किसी बड़े घर में जाने का संकेत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों को सुधारना जरूरी है। मन अनुकूल न होने पर स्थिति को विकट न होने दें।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : गहरा भूरा
 
वृश्चिक
 
आपके ग्राहक और वरिष्ठ इंतजार करने के मूड में नहीं हैं इसलिए आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ लोगों के लिए पूरा दिन रोमांटिक बीतने वाला है। तीर्थयात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। आप अपने लिए स्थायी आवास लेने का मन बना सकते हैं। जिस सुनहरे भविष्य के आप सपने देख रहे हैं, उसे पूरा करने के लिए आपको और अधिक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : लाल
 
धनु
 
आपकी कार्यक्षमता प्रशंसा का विषय बनेगी। एक सकारात्मक दृष्टिकोण छोटी असफलताओं से निपटने में खुदरा विक्रेताओं को मदद मिलेगी। पूर्व में किए गए किसी समझदारीपूर्ण निवेश का फायदा आपको मिलेगा। अपने आप को फिट और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए आप उचित कदम उठाएंगे। घरेलू मोर्चे पर परिवर्तन लाने के लिए आप दूसरों की भी सुनेंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
 
मकर
 
तीर्थस्थान की यात्रा पर जल्दी ही जा सकते हैं। लंबी जड़ता के बाद आप अपने दांपत्य जीवन में रोमांच भरने में कामयाब होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप किसी को आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं। जो लोग घूमने-फिरने वाली नौकरी करते हैं, वे काम से छुट्टी ले सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 5
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
 
कुंभ
 
नौकरी या शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्चे के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पिछले कुछ समय से चली आ रही बीमारी से अब पूर्ण रूप से मुक्ति मिल जाएगी। सामाजिक मोर्चे पर किसी बड़े समारोह को अंजाम देने की वजह से आपको खुशी मिलेगी। आप किसी के द्वारा इशारों में दिए गए प्रेम प्रस्ताव को नजरअंदाज कर सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
 
मीन
 
आप किसी के साथ प्रेम-प्रसंग में हद तक जा सकते हैं। कुछ लोग नए और बेहतर घर में स्थानांतरित हो सकते हैं। कार्यस्थल की राजनीति आपको मुश्किल में डाल सकती है, चौकन्ना रहना हितकर होगा। शैक्षणिक स्तर पर कम हो रही आपकी क्षमता चिंता का कारण बन सकती है। वित्तीय मामले में सावधान रहें, कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 जनवरी 2019 का राशिफल और उपाय...